जिला न्यायालय परिसर में किया गया अग्निशमन मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

रुद्रप्रयाग। जनपद न्यायाधीश महोदय के आदेशानुपालन में एवं श पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशानुसार जिला न्यायालय परिसर में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में फायर स्टेशन रुद्रप्रयाग टीम द्वारा एक अग्निशमन मॉक ड्रिल एवं अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला न्यायालय प्रशासन एवं अग्निशमन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी देना था।
➡️ उक्त मॉक ड्रिल एवं अग्निसुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में न्यायालय के कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं सुरक्षाकर्मियों ने भाग लिया। अग्निशमन विभाग द्वारा उपस्थित जनों को अग्निकांड की स्थिति में अपनाए जाने वाले उपायों, प्राथमिक बचाव के तरीकों तथा अग्निशमन यंत्रों के उपयोग की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

➡️ मॉक ड्रिल के अंतर्गत एक कृत्रिम आगजनी की स्थिति को दर्शाया गया, जिसमें अग्निशमन दल ने तत्काल मौके पर पहुँचकर आग बुझाने की प्रक्रिया को प्रदर्शित किया। इस अभ्यास से कर्मचारियों में आपात स्थिति से निपटने का आत्मविश्वास उत्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के अन्त में मा0 मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रुद्रप्रयाग द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर कहा की इस प्रकार की मॉक ड्रिल्स समय-समय पर आयोजित किए जाने आवश्यक है ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में जान-माल की हानि को रोका जा सके।

  • Related Posts

    बेटियों के जन्म से उच्च शिक्षा तक सरकार का सहारा, नन्दा गौरा योजना के आवेदन शुरू,बेटियों की उड़ान को मिलेगी नई पहचान…

    रुद्रप्रयाग । उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नन्दा गौरा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के…

    पुलिस की पुख्ता कार्रवाई से भाई की हत्या का हुआ पटाक्षेप,तत्कालीन कोतवाल मनोज नेगी की अगुवाई में हुई कार्रवाई का अदालत में मिला परिणाम, नितिन नेगी को उम्रकैद…

    रुद्रप्रयाग। भाई की हत्या के मामले में रुद्रप्रयाग पुलिस की मजबूत विवेचना और जुटाए गए साक्ष्यों का अदालत में असर दिखाई दिया है। 24 दिसंबर 2024 को हुई श्रीकांत नेगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *