यात्रा मार्ग पर नहीँ है किसी प्रकार से जाम जैसी स्थिति,सुगम ओर सुव्यवस्थित चल रही है चारधाम यात्रा..पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग।- श्री केदारनाथ धाम की यात्रा में लगातार देश के प्रत्येक राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहें हैं, साथ ही संभावित यात्रा को सुगम बनाने के लिए वाहनों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है,ऐसे में कुछ तंग जगहों पर जरूर समस्याएं आ रही हैं। मगर यातायात पुलिस द्वारा तुरन्त कार्यवाही करते हुए जाम जैसी स्थिति बनने से पहले ही समाधान कर दिया जा रहा है। पुलिस उपाधीक्षक एंव यातायात सीओ प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने कहा कि जनपद रुद्रप्रयाग से श्री केदारनाथ यात्रा के साथ साथ बद्रीनाथ, हेमकुण्ड साहेब की यात्रा वाहन भी लगातार गुजरते हैं।मगर रुद्रप्रयाग पुलिस की 11 मोबाइल टीमे एंव पेट्रोलिंग टीमे लगातार यात्रा मार्गो पर मौजूद, जिससे जाम जैसी कोई स्थिति उत्पन्न न हो।
सीओ यातायात ने बताया कि केदारनाथ- गौरीकुण्ड मार्ग पर कुछ स्थानों पर तंग सड़क होने के चलते वाहनों को तरीके से आर पार करवाया जा रहा है,, मगर जाम की कोई भी स्थिति कहीं पर भी नही बनी है। उन्होंने कहा कि 25 दिनों की यात्रा के दौरान यातायात सुचारू एंव सुगमता से चल रही है,,, अगर कोई सोशल मीडिया पर गलत भ्रामक खबर या वीडियो डाल रहा है, पुलिस उनको ट्रेस कर कानूनी कार्यवाही करेगी।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण