विजिलेंस की टीम की एक और सटीक कार्रवाई । पटवारी ₹2000 की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार।

देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत विजिलेंस विभाग ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। तहसील कालसी, जनपद देहरादून में तैनात पटवारी गुलशन हैदर को ₹2000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की ट्रैप टीम द्वारा की गई।

विजिलेंस को शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके चचेरे भाइयों द्वारा मूल निवास और जाति प्रमाणपत्र के लिए किए गए ऑनलाइन आवेदन को अस्वीकृत कर दिया गया है। जब उसने पटवारी से फोन पर संपर्क किया, तो गुलशन हैदर ने प्रमाणपत्र स्वीकृत करने के बदले ₹2000 की रिश्वत मांगी और उसे 26 मई को तहसील कार्यालय में दस्तावेजों के साथ बुलाया।

शिकायत की सत्यता की पुष्टि के बाद विजिलेंस टीम ने पूर्व नियोजित योजना के तहत तहसील कालसी के एक निजी कक्ष में गुलशन हैदर को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। मौके से रिश्वत की रकम भी बरामद हुई है।

फिलहाल आरोपी पटवारी से पूछताछ जारी है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरूगेसन ने ट्रैप टीम की इस सफल कार्रवाई की सराहना करते हुए उन्हें नकद इनाम देने की घोषणा की है।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण