बीते देर रात्रि को केदारनाथ दर्शनों के बाद रास्ते में महिला यात्री की हुई मौत।

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग से खबर आई है कि बीते देर रात्रि को केदारनाथ से दर्शन कर वापस आ रही महिला यात्री की रास्ते मे अचानक तबियत खराब होने से मौत हो गई है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने जानकारी दी है कि बीते देर रात्रि को साढ़े दस बजे के करीब सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड द्वारा सूचना मिली कि 1 महिला यात्री जो कि केदारनाथ से गौरीकुण्ड की ओर पैदल आ रही थी। महिला की गौरीकुंड गेट के समीप अचानक तबियत खराब हो गयी।
तो वहीँ सूचना मिलते ही DDRF टीम गौरीकुंड मौके पर पहुँची ओर महिला यात्री को स्ट्रेचर से गौरीकुंड अस्पताल लाया गया। जहाँ डॉक्टरों द्वारा सुमित्रा बाई उम्र 45 वर्ष जो कि मध्यप्रदेश की निवासी हैं उन्हें मृत घोषित किया।
टीम द्वारा उक्त महिला यात्री के शव को स्ट्रेचर के माध्यम से गौरीकुंड बस अड्डा तक लाकर एम्बुलेंस के माध्यम से अग्रिम कार्यवाही हेतु सोनप्रयाग भिजवाया गया।

वहीं मृतक महिला यात्री सुमित्रा बाई पत्नी रंग लाल उम्र- 45 वर्ष। निवासी- मध्यप्रदेश की रहने वाली थी।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग में युवती का पीछा कर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज।

    रुद्रप्रयाग, 31 जुलाई। रुद्रप्रयाग में एक युवती का पीछा कर अश्लील टिप्पणियां और अभद्रता करने के मामले में कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा…

    रुद्रप्रयाग विधानसभा में यूकेडी का गांव-गांव जनसंपर्क अभियान तेज,भरत सिंह राणा ने सान्दर और भैंसगांव में लोगों से मांगा समर्थन।

    रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ एवं रुद्रप्रयाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *