आज भी जिंदा है ईमानदारी की मिसाल,रुपयों से भरा पर्स लौटाया कर दिखाई इंसानियत।

भूपेंद्र सिंह भण्डारी/रुद्रप्रयाग।

रुद्रप्रयाग।जनपद रुद्रप्रयाग में कई लोगों में आज भी ईमानदारी कूट कूट कर भरी है। वाकिया अगस्त्यमुनि का है जहाँ युवा कल्याण विभाग में वाहन चालक भूपेंद्र सिंह (जो कि बाबई गाँव के निवासी हैं),को सड़क किनारे पैसों से भरा पर्स व मोबाइल फोन पड़ा मिला।

भूपेंद्र सिंह और उनके साथ मनवर सिंह नेगी, चाका निवासी ने पर्स उठाया और उसमें रखे दस्तावेज के आधार पर सम्पर्क कर पर्स के मालिक को अवगत कराया,उन्हें उनका पर्स व मोबाइल फोन लौटा दिया।

वहीँ पर्स मिलने पर पर्स के मालिक ने भूपेंद्र सिंह और इनके साथी का आभार धन्यवाद जताते हुए कहा कि आज के युग में भी ऐसे ईमानदार लोग मौजूद हैं, जोकि अन्य लोगों को लिए प्रेरणा स्रोत भी हैं।

  • Related Posts

    तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चला स्वच्छता का महाअभियान, पुलिस, पुजारी, स्थानीय लोग और श्रद्धालु आए साथ, हिमालय को स्वच्छ रखने का दिया संदेश…

    चोपता/रुद्रप्रयाग। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम और चंद्रशिला ट्रैक को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। तुंगनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी…

    आषाढ़ संक्रांति पर श्री केदारनाथ धाम में संपन्न हुआ भुकुंड भैरवनाथ हवन, क्षेत्र की खुशहाली और विश्व कल्याण की कामना

    केदारनाथ। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम में आषाढ़ संक्रांति के पावन अवसर पर सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए भुकुंड भैरवनाथ हवन विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *