मंदिरों की सुरक्षा पर अब सख्त हुई पुलिस — पुलिस उपाधीक्षक ने ग्राम प्रहरियों को दिए सख्त निर्देश….

रुद्रप्रयाग। जनपद में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने अब सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर रुख अपनाया है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने जनपद के सभी ग्राम प्रहरियों की बैठक ली। बैठक का मुख्य उद्देश्य था — चोरी की बढ़ती घटनाओं पर नियंत्रण और मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना।
बैठक में उपाधीक्षक ने कहा कि हाल के दिनों में जिले के कई क्षेत्रों में मंदिरों और घरों में चोरी की घटनाएँ सामने आई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अधिकतर मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था का अभाव है, जिससे असामाजिक तत्वों को मौका मिल रहा है।
डीएसपी घिल्डियाल ने मंदिर संचालन समितियों से अपील की कि वे मंदिरों में लगे कीमती आभूषणों और वस्तुओं की सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे अनिवार्य रूप से लगवाएँ। उनका कहना था कि कैमरे लगने से चोरी की घटनाओं में कमी आएगी और अगर कोई घटना होती भी है तो पुलिस के पास ठोस साक्ष्य उपलब्ध रहेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने सभी ग्राम प्रहरियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के मंदिरों में नियमित भ्रमण करें और हर 15 दिन में अपनी रिपोर्ट कोतवाली या सीओ कार्यालय को प्रस्तुत करें। बैठक में जनपद के सभी ग्राम प्रहरी मौजूद रहे और उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी भी साझा की।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण