प्रभारी सचिव आर राजेश कुमार ने विकास कार्यों की समीक्षा कर जिला अस्पताल का भी किया औचक निरीक्षण।

रुद्रप्रयाग : जनपद रुद्रप्रयाग प्रभारी सचिव आर. राजेश कुमार ने आज जिला कार्यालय सभागार रुद्रप्रयाग में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों, आपदा प्रबंधन, जिला योजना के अंतर्गत प्रगति एवं केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में प्रभारी सचिव ने मानसून काल के दौरान हुई आपदाओं से हुई क्षति तथा उनके पुनर्निर्माण हेतु आवश्यक बजट की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागों से शासन स्तर पर लंबित मामलों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
वही जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में आज प्रभारी सचिव राजेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी का निरीक्षण कर मरीजों से उपचार व सुविधाओं से जुड़ी जानकारी ली। अस्पताल में स्थापित मशीनों की कार्यप्रणाली की भी जांच की गई। मीडिया से बातचीत में राजेश कुमार ने बताया कि शासन द्वारा उन्हें जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि यह वर्ष 2024 से उनकी 6वी जनपद यात्रा है। हर दौरे में विभागीय योजनाओं की प्रगति समीक्षा की जाती है। आज भी जिलाधिकारी के साथ बैठक में विभिन्न योजनाओं की स्थिति पर चर्चा की गई और शासन स्तर पर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।उन्होंने बताया कि जनपद में वर्ल्ड बैंक के सहयोग से स्थापित सीटी स्कैन मशीन पूर्ण रूप से संचालित स्थिति में है। पूर्व में आई तकनीकी दिक्कतों का समाधान कर लिया गया है। राजेश कुमार ने फूड एंड ड्रग्स डिपार्टमेंट की कार्यवाही पर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्यभर में प्रतिबंधित और बिना डॉक्टर की पर्ची पर बिकने वाली दवाओं एवं सिरप पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। वही दीपावली त्यौहार को लेकर खाद्य पदार्थो की जांच के भी अधिकारियों को निर्देश दिए गये है।

  • Related Posts

    केदारनाथ हेली टिकट के नाम पर ठगी, तीन दोषियों को 3-3 साल की सजा,फर्जी वेबसाइट बनाकर श्रद्धालुओं से ठगी, कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला।

    केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन अभियुक्तों को न्यायिक मजिस्ट्रेट उखीमठ श्री सन्तोष पच्छिमी की अदालत ने दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। अदालत ने…

    केदारनाथ धाम में बर्थडे पार्टी भारी पड़ी, पटाखे फोड़ने पर इंस्टाग्राम यूजर पर मुकदमा दर्ज

    रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में पटाखे जलाकर पवित्रता भंग करने के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए एक इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जनपद रुद्रप्रयाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *