केदारघाटी में भालू का आतंक, गुप्तकाशी के न्यालसू गांव में बुजुर्ग पर हमला।

रुद्रप्रयाग । केदारघाटी क्षेत्र में जंगली जानवरों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला ग्राम न्यालसू (रामपुर) के साढ़ा तोक का है, जहां बुधवार सायं करीब साढ़े तीन बजे एक भालू ने 55 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम न्यालसू निवासी मंगल सिंह पुत्र बच्चन सिंह गौशाला के समीप खेतों की ओर गए हुए थे, इसी दौरान अचानक झाड़ियों से निकलकर भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग के सिर और जबड़े पर गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर भालू जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल मंगल सिंह को प्राथमिक उपचार के लिए फाटा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया।

लगातार हो रही भालू की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन और वन विभाग इस बढ़ते खतरे को लेकर क्या कदम उठाता है।

  • Related Posts

    बेटियों के जन्म से उच्च शिक्षा तक सरकार का सहारा, नन्दा गौरा योजना के आवेदन शुरू,बेटियों की उड़ान को मिलेगी नई पहचान…

    रुद्रप्रयाग । उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नन्दा गौरा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के…

    पुलिस की पुख्ता कार्रवाई से भाई की हत्या का हुआ पटाक्षेप,तत्कालीन कोतवाल मनोज नेगी की अगुवाई में हुई कार्रवाई का अदालत में मिला परिणाम, नितिन नेगी को उम्रकैद…

    रुद्रप्रयाग। भाई की हत्या के मामले में रुद्रप्रयाग पुलिस की मजबूत विवेचना और जुटाए गए साक्ष्यों का अदालत में असर दिखाई दिया है। 24 दिसंबर 2024 को हुई श्रीकांत नेगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *