फसलों पर जंगली जानवरों का कहर…कमलेश उनियाल की पहल से गांव में खिंची सोलर सुरक्षा रेखा, काश्तकारों में जगी उम्मीद।

रुद्रप्रयाग जनपद के नजदीकी जयमंडी गांव में जंगली जानवरों से परेशान किसानों को अब राहत मिलने लगी है। फसलों की सुरक्षा के लिए गांव के चारों ओर सोलर फेंसिंग लगा दी गई है, जो सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश उनियाल के सहयोग से स्थापित की गई है। इसके बाद ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि अब उनकी मेहनत पर जंगली जानवरों का खतरा कम होगा।

दरअसल, जयमंडी गांव में किसान बड़ी मात्रा में आलू, गोभी, मटर सहित विभिन्न सब्जियों की खेती करते हैं। लेकिन पिछले तीन वर्षों से जंगली जानवर लगातार फसलों को नुकसान पहुंचा रहे थे, जिससे काश्तकारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था और कई किसान खेती को लेकर निराश भी हो गए थे।

ग्रामीणों का कहना है कि सोलर फेंसिंग लगने से खेतों की सुरक्षा मजबूत हुई है और अब उन्हें फसलों के सुरक्षित रहने की उम्मीद है। इससे खेती को भी प्रोत्साहन मिलेगा और किसानों का मनोबल बढ़ेगा।

सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश उनियाल ने बताया कि जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए सोलर फेंसिंग एक प्रभावी उपाय साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि रुद्रप्रयाग जिले के करीब 32 गांवों में इस तरह की व्यवस्था करने की पहल की जा रही है, जिससे ग्रामीणों की खेती और आजीविका को सुरक्षित किया जा सके।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण