बर्फ की मोटी चादर के बावजूद जारी है केदारनाथ मिशन,डीएम विशाल मिश्रा कर रहे लगातार मॉनिटरिंग,हर हाल में पूरी होंगी व्यवस्थाएं

रुद्रप्रयाग । जनपद रुद्रप्रयाग में लगातार हो रही भारी बर्फबारी के बावजूद केदारनाथ धाम यात्रा की तैयारियां रफ्तार के साथ जारी हैं। धाम और पैदल मार्ग पर मोटी बर्फ की परत जमी होने के बाद भी प्रशासन ने अपने प्रयासों में कोई ढील नहीं दी है और हर स्तर पर व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के लिए काम किया जा रहा है।

वर्तमान में केदारनाथ धाम तक आवश्यक सामग्री की आपूर्ति घोड़े-खच्चरों के माध्यम से लगातार की जा रही है। कठिन मौसम और दुर्गम रास्तों के बावजूद श्रमिकों और पशु चालकों की मदद से खाद्य सामग्री, निर्माण सामग्री और अन्य जरूरी संसाधन धाम तक पहुंचाए जा रहे हैं, ताकि यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से तैयार हो सकें।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा लगातार तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वे विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं और मौके की स्थिति के अनुसार आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं। प्रशासन का फोकस यात्रा मार्ग, सुरक्षा, आवास, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने पर है।

प्रशासन का कहना है कि मौसम भले ही चुनौतीपूर्ण बना हुआ है, लेकिन केदारनाथ यात्रा को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बर्फबारी के बीच भी जिस तरह से तैयारियां जारी हैं, उससे साफ है कि यात्रा शुरू होने तक व्यवस्थाओं को पूरी तरह दुरुस्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

  • Related Posts

    बेटियों के जन्म से उच्च शिक्षा तक सरकार का सहारा, नन्दा गौरा योजना के आवेदन शुरू,बेटियों की उड़ान को मिलेगी नई पहचान…

    रुद्रप्रयाग । उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नन्दा गौरा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के…

    पुलिस की पुख्ता कार्रवाई से भाई की हत्या का हुआ पटाक्षेप,तत्कालीन कोतवाल मनोज नेगी की अगुवाई में हुई कार्रवाई का अदालत में मिला परिणाम, नितिन नेगी को उम्रकैद…

    रुद्रप्रयाग। भाई की हत्या के मामले में रुद्रप्रयाग पुलिस की मजबूत विवेचना और जुटाए गए साक्ष्यों का अदालत में असर दिखाई दिया है। 24 दिसंबर 2024 को हुई श्रीकांत नेगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *