केदारनाथ हेली टिकट के नाम पर ठगी, तीन दोषियों को 3-3 साल की सजा,फर्जी वेबसाइट बनाकर श्रद्धालुओं से ठगी, कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला।

केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन अभियुक्तों को न्यायिक मजिस्ट्रेट उखीमठ श्री सन्तोष पच्छिमी की अदालत ने दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। अदालत ने विकास कुमार, सौरभ सिंह और पुनीत कुमार को भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत तीन-तीन वर्ष के कठोर कारावास और 10-10 हजार रुपये के जुर्माने की सजा दी है। साथ ही धारा 120बी (अपराधिक षड्यंत्र) के तहत प्रत्येक को छह-छह माह के कारावास और 5-5 हजार रुपये के अतिरिक्त जुर्माने से दंडित किया गया है।

मामले के अनुसार वर्ष 2019 में अभियुक्तों ने ‘एशियन हॉलिडे’ नाम से एक फर्जी वेबसाइट और ईमेल आईडी बनाकर खुद को पवन हंस हेली सर्विस से जुड़ा बताकर श्रद्धालुओं को केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर टिकट की एडवांस बुकिंग का झांसा दिया। गिरोह नोएडा (उत्तर प्रदेश) से संचालित हो रहा था और फर्जी सिम कार्डों के माध्यम से लोगों से संपर्क कर अपनी पहचान छिपाकर ठगी को अंजाम देता था।

इस दौरान गुरुग्राम की स्वीकृती शर्मा से 12,960 रुपये, विपिन यादव से 30,500 रुपये और महाराष्ट्र के औरंगाबाद निवासी चेतना प्रवीण सरवदे से 48,400 रुपये ऑनलाइन खातों में जमा कराए गए। पीड़ितों को ठगी का पता तब चला जब वे फाटा हेलीपैड पहुंचे और उनके टिकट फर्जी पाए गए, जिसके बाद थाना गुप्तकाशी में मुकदमा दर्ज कराया गया।

विवेचना के दौरान अभियुक्तों के बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन की पुष्टि हुई। राज्य की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी विनीत उपाध्याय द्वारा प्रभावी पैरवी किए जाने के बाद न्यायालय ने तीनों अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..