केदारनाथ में बिगड़ी श्रद्धालुओं की तबीयत, संयुक्त टीम ने किया त्वरित रेस्क्यू, NDRF-SDRF-DDRF की मुस्तैदी,बीमार यात्रियों को किया एयरलिफ्ट..

रुद्रप्रयाग । केदारनाथ धाम में यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। ऊंचाई और मौसम के प्रभाव के चलते बीमार पड़ रहे यात्रियों को समय रहते राहत पहुंचाने के लिए NDRF, SDRF और DDRF की टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। मंगलवार सुबह भी तीनों एजेंसियों की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए दो बीमार श्रद्धालुओं को सुरक्षित हेलीपैड तक पहुंचाया, जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए एयरलिफ्ट किया गया,
केदारनाथ धाम में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या के बीच रेस्क्यू और मेडिकल सहायता अभियान भी तेज कर दिए गए हैं। जिला प्रशासन के निर्देशन में NDRF, SDRF और DDRF की संयुक्त टीमें बीमार और घायल यात्रियों को त्वरित सहायता पहुंचाने में जुटी हुई हैं।
मंगलवार प्रातःकाल पहला मामला बिहार के गया निवासी 66 वर्षीय अरविंद कुमार का सामने आया। अरविंद कुमार के बाएं हाथ में फ्रैक्चर की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें केदारनाथ स्थित विवेकानंद अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए NDRF, SDRF और DDRF की संयुक्त टीम ने सुबह करीब 8:05 बजे उन्हें अस्पताल से सुरक्षित हेलीपैड तक पहुंचाया। इसके बाद जिला प्रशासन के समन्वय से श्रद्धालु को हेलीकॉप्टर के माध्यम से हायर सेंटर रेफर किया गया।
वहीं दूसरा मामला महाराष्ट्र के लातूर निवासी 70 वर्षीय ललिता का रहा। उन्हें धड़कन तेज होने, सांस लेने में तकलीफ और बुखार की शिकायत के बाद विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्थिति गंभीर होने पर संयुक्त रेस्क्यू टीम ने सुबह 9:10 बजे उन्हें अस्पताल से हेलीपैड तक पहुंचाया। बाद में जिला प्रशासन की निगरानी में महिला श्रद्धालु को भी एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया।
केदारनाथ यात्रा के दौरान लगातार सामने आ रहे मेडिकल इमरजेंसी मामलों के बीच प्रशासन और राहत एजेंसियों की तत्परता श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और ऊंचाई वाले क्षेत्र में NDRF, SDRF और DDRF की टीमें लगातार मुस्तैदी के साथ सेवाएं दे रही हैं, जिससे जरूरतमंद यात्रियों को समय पर उपचार और सहायता मिल पा रही है।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    रुद्रप्रयाग। वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का सोमवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए श्रीकोट स्थित बेस…

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    धारेश्वर महादेव मंदिर के सकलीकरण कार्यक्रम में शामिल होकर की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी क्षेत्र की समस्याएं रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (उक्रांद)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित