गौरीकुंड में नदी के बीच मिला अज्ञात शव, SDRF-NDRF-DDRF व YMF की संयुक्त टीम ने चलाया चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू अभियान

रुद्रप्रयाग जनपद के गौरीकुंड क्षेत्र में बुधवार को घोड़ा पड़ाव के समीप नदी के बीच एक अज्ञात शव तैरता हुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही SDRF, NDRF, DDRF एवं YMF की संयुक्त टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच संयुक्त टीमों ने जोखिम उठाते हुए नदी में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद शव को सुरक्षित नदी से बाहर निकालकर मोर्चरी तक पहुंचाया गया।

बाद में शव को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    फाटा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पकड़ी गई ₹3.5 लाख की अवैध शराब

    रुद्रप्रयाग । श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान अवैध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए रुद्रप्रयाग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चौकी फाटा पुलिस और एसओजी रुद्रप्रयाग की संयुक्त…

    रुद्रप्रयाग के तिलवाड़ा में जहर खाने से बिगड़ी व्यक्ति की हालत,काली मंदिर के समीप घटना,तुरंत पहुंची आपातकालीन सेवा।

    रुद्रप्रयाग।रुद्रप्रयाग जनपद के तिलवाड़ा क्षेत्र में बुधवार अपराह्न एक व्यक्ति द्वारा जहर खाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 27 मई 2026 को अपराह्न करीब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *