रेड अलर्ट के बीच प्रशासन अलर्ट मोड पर, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील,ऊखीमठ-तुंगनाथ क्षेत्र में तेज आंधी, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट..

रुद्रप्रयाग । मौसम विभाग ने जनपद रुद्रप्रयाग एवं चमोली के कुछ क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज 28 मई 2026 को सायं 5:05 बजे से 7:03 बजे तक ऊखीमठ, तुंगनाथ एवं आसपास के इलाकों में तेज गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि तथा 50 से 60 किमी प्रति घंटा से लेकर 70 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। प्रशासन ने संबंधित विभागों एवं आपदा प्रबंधन टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाएं सक्रिय रखी गई हैं।

जिला प्रशासन ने यात्रियों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, खुले एवं संवेदनशील स्थानों पर न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें। विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

  • Related Posts

    बेटियों के जन्म से उच्च शिक्षा तक सरकार का सहारा, नन्दा गौरा योजना के आवेदन शुरू,बेटियों की उड़ान को मिलेगी नई पहचान…

    रुद्रप्रयाग । उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नन्दा गौरा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के…

    पुलिस की पुख्ता कार्रवाई से भाई की हत्या का हुआ पटाक्षेप,तत्कालीन कोतवाल मनोज नेगी की अगुवाई में हुई कार्रवाई का अदालत में मिला परिणाम, नितिन नेगी को उम्रकैद…

    रुद्रप्रयाग। भाई की हत्या के मामले में रुद्रप्रयाग पुलिस की मजबूत विवेचना और जुटाए गए साक्ष्यों का अदालत में असर दिखाई दिया है। 24 दिसंबर 2024 को हुई श्रीकांत नेगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *