तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर पुलिस अलर्ट, खराब मौसम में आगे न बढ़ने की चेतावनी

रुद्रप्रयाग। विश्व के सबसे ऊंचे शिवालय तृतीय केदार श्री तुंगनाथ धाम और चंद्रशिला ट्रैक पर श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक ऊखीमठ मनोज नेगी ने चोपता-तुंगनाथ एवं चंद्रशिला ट्रैक का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मौसम संबंधी संभावित खतरों को देखते हुए चोपता घोड़ा स्टैंड, तुंगनाथ मंदिर परिसर और चंद्रशिला ट्रैक पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए। इन बोर्डों के माध्यम से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को खराब मौसम, भारी वर्षा अथवा घने कोहरे की स्थिति में आगे न बढ़ने की सलाह दी गई है। साथ ही दोपहर एक बजे के बाद चंद्रशिला ट्रैक पर न जाने की हिदायत दी गई है, क्योंकि इस क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा अधिक रहता है।
तुंगनाथ मंदिर में स्थापित लाउडस्पीकरों के माध्यम से भी लगातार सुरक्षा संबंधी घोषणाएं कर यात्रियों को मौसम और यात्रा नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
प्रभारी निरीक्षक ने ट्रैक मार्ग और मंदिर परिसर में तैनात पुलिस कर्मियों को यात्रियों की सुरक्षा एवं सहायता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर चर्चा की गई।

इस दौरान देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं और पर्यटकों से भी संवाद कर यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया गया। अधिकांश यात्रियों ने पुलिस एवं प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

रुद्रप्रयाग पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि वे हिमालयी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान मौसम की जानकारी पर विशेष ध्यान दें और पुलिस तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

  • Related Posts

    केदारनाथ विधानसभा की सड़कों के लिए ऐश्वर्या रावत की पैरवी, ग्राम्य विकास मंत्री को सौंपा ज्ञापन, कई मोटर मार्गों की स्वीकृति की उठाई मांग।

    रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री ऐश्वर्या रावत ने शनिवार को ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी से उनके रुद्रप्रयाग स्थित कैंप कार्यालय में मुलाकात…

    कुंड बैराज में मिला शव, SDRF ने जोखिमपूर्ण अभियान चलाकर किया बरामद,डैम के बीच पानी में फंसे शव को सुरक्षित बाहर निकाला..

    रुद्रप्रयाग। कुंड बैराज के समीप डैम के बीचों-बीच दिखाई दिए एक शव को SDRF की टीम ने जोखिमपूर्ण रेस्क्यू अभियान चलाकर बरामद किया। शव को बाहर निकालने के बाद आवश्यक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *