कुंड बैराज में मिला शव, SDRF ने जोखिमपूर्ण अभियान चलाकर किया बरामद,डैम के बीच पानी में फंसे शव को सुरक्षित बाहर निकाला..

रुद्रप्रयाग। कुंड बैराज के समीप डैम के बीचों-बीच दिखाई दिए एक शव को SDRF की टीम ने जोखिमपूर्ण रेस्क्यू अभियान चलाकर बरामद किया। शव को बाहर निकालने के बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार शनिवार 6 जून 2026 को जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF पोस्ट अगस्त्यमुनि को सूचना प्राप्त हुई कि कुंड बैराज के पास डैम के बीच पानी में एक शव दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही SDRF टीम उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह पवार के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंचकर टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। शव डैम के बीच पानी में फंसा हुआ था, जिसे बाहर निकालना काफी चुनौतीपूर्ण और जोखिमपूर्ण था। अभियान के दौरान SDRF के जवान आरक्षी मुकेश कुमार ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए पानी के बीच पहुंचकर शव तक पहुंच बनाई तथा उसे सुरक्षित किनारे तक खींचकर बाहर निकाला।
इसके बाद SDRF टीम ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त एवं अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    रुद्रप्रयाग। जिले के विद्यालयों में 01 से 15 सितंबर 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इसके प्रभावी संचालन को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी ने…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    रुद्रप्रयाग। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं से जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शनिवार को जिला कार्यालय सभागार में संवाद किया। कार्यक्रम में छात्राओं की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण

    जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण

    बच्चों के स्वास्थ्य से लापरवाही अक्षम्य, किचन-स्टोर का अधिकारी रोज करें निरीक्षण..

    बच्चों के स्वास्थ्य से लापरवाही अक्षम्य, किचन-स्टोर का अधिकारी रोज करें निरीक्षण..