तिलवाड़ा नौलापानी में कार-बाइक की भिड़ंत, दो युवक घायल,108 एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया

रुद्रप्रयाग। तिलवाड़ा-नौलापानी के समीप रविवार दोपहर एक कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या UK07BX-8977 (आई-10 कार) और एक बाइक के बीच दुर्घटना हुई।

घटना की सूचना दोपहर 1:19 बजे आपातकालीन सेवा 112 के माध्यम से जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, रुद्रप्रयाग को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही केंद्र द्वारा तत्काल 108 एम्बुलेंस को मौके पर रवाना किया गया।

घायलों को प्राथमिक सहायता प्रदान कर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    मौसम के चलते रुद्रप्रयाग में कल स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद,भारी बारिश व आकाशीय बिजली की चेतावनी के बीच जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश..

    रुद्रप्रयाग, 19 जुलाई। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 20 जुलाई 2026 को जनपद रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने…

    केदारनाथ में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ का शिकंजा,बिना सत्यापन व पहचान पत्र के 15 लोगों पर कार्रवाई।

    रुद्रप्रयाग । केदारनाथ धाम की सुरक्षा, पवित्रता और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से “ऑपरेशन कालनेमि” अभियान चलाया गया। यात्रा मजिस्ट्रेट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *