केदारनाथ में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ का शिकंजा,बिना सत्यापन व पहचान पत्र के 15 लोगों पर कार्रवाई।

रुद्रप्रयाग । केदारनाथ धाम की सुरक्षा, पवित्रता और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से “ऑपरेशन कालनेमि” अभियान चलाया गया। यात्रा मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस चौकी केदारनाथ की टीम ने धाम क्षेत्र में रह रहे साधु-संतों एवं अन्य व्यक्तियों के पहचान पत्रों तथा पुलिस सत्यापन संबंधी दस्तावेजों की गहन जांच की।

अभियान के दौरान धाम क्षेत्र में रह रहे कई लोगों के पहचान पत्र और पुलिस सत्यापन की जांच की गई। जांच में कुछ व्यक्ति बिना वैध पुलिस सत्यापन के केदारनाथ क्षेत्र में निवास करते पाए गए। वहीं कुछ लोगों के पास कोई वैध पहचान पत्र अथवा आधार कार्ड भी उपलब्ध नहीं था। सुरक्षा की दृष्टि से इसे गंभीर मानते हुए पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की।

संयुक्त अभियान के तहत कुल 15 लोगों के चालान किए गए। जिन व्यक्तियों के पास आवश्यक पहचान संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे, उन्हें केदारनाथ धाम से वापस गौरीकुण्ड के लिए रवाना किया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने सभी संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में निर्धारित नियमों का पालन करने की चेतावनी भी दी।

प्रशासन और पुलिस विभाग का कहना है कि चारधाम यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। ऐसे में धाम क्षेत्र में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सत्यापन और पहचान सुनिश्चित करना आवश्यक है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए समय-समय पर इस प्रकार के अभियान चलाए जा रहे हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केदारनाथ धाम की सुरक्षा, पवित्रता और मर्यादा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और निर्बाध बनाए रखने के लिए भविष्य में भी औचक चेकिंग अभियान और सत्यापन संबंधी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    (भूपेन्द्र भण्डारी, tehelka uk न्यूज,रुद्रप्रयाग)रुद्रप्रयाग । रुद्रप्रयाग की बेटी और भारतीय सेना की लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण ने अपनी उपलब्धि से देवभूमि उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। उनकी उल्लेखनीय सफलता के…

    जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण

    पुल का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण, अंतिम चरण के कार्यों में तेजी लाने के निर्देशसुरक्षा के दृष्टिगत कल से शुरू होगी पुल की लोड टेस्टिंग, अंतिम कार्य पूर्ण होने के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण

    जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण

    बच्चों के स्वास्थ्य से लापरवाही अक्षम्य, किचन-स्टोर का अधिकारी रोज करें निरीक्षण..

    बच्चों के स्वास्थ्य से लापरवाही अक्षम्य, किचन-स्टोर का अधिकारी रोज करें निरीक्षण..

    खेल महाकुंभ-2026 का बिगुल, रुद्रप्रयाग में तैयारियां तेज,खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, डीएम ने समयबद्ध आयोजन के दिए निर्देश..

    खेल महाकुंभ-2026 का बिगुल, रुद्रप्रयाग में तैयारियां तेज,खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, डीएम ने समयबद्ध आयोजन के दिए निर्देश..

    बेटियों के जन्म से उच्च शिक्षा तक सरकार का सहारा, नन्दा गौरा योजना के आवेदन शुरू,बेटियों की उड़ान को मिलेगी नई पहचान…

    बेटियों के जन्म से उच्च शिक्षा तक सरकार का सहारा, नन्दा गौरा योजना के आवेदन शुरू,बेटियों की उड़ान को मिलेगी नई पहचान…

    पुलिस की पुख्ता कार्रवाई से भाई की हत्या का हुआ पटाक्षेप,तत्कालीन कोतवाल मनोज नेगी की अगुवाई में हुई कार्रवाई का अदालत में मिला परिणाम, नितिन नेगी को उम्रकैद…

    पुलिस की पुख्ता कार्रवाई से भाई की हत्या का हुआ पटाक्षेप,तत्कालीन कोतवाल मनोज नेगी की अगुवाई में हुई कार्रवाई का अदालत में मिला परिणाम, नितिन नेगी को उम्रकैद…