मद्महेश्वर यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, ट्रॉली स्थल की दीवार से नीचे नदी में गिरा युवक ,SDRF ने दुर्गम मार्ग से रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया..

रुद्रप्रयाग। मद्महेश्वर यात्रा मार्ग स्थित बनतोली में ट्रॉली स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की कमी के बीच एक युवक ट्रॉली में सवार होने से पहले सुरक्षा दीवार के किनारे से फिसलकर नीचे नदी में जा गिरा। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही उत्तराखंड पुलिस की एसडीआरएफ अगस्त्यमुनि पोस्ट की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।
एसडीआरएफ के अनुसार सोमवार को बनतोली क्षेत्र में ट्रॉली स्थल के समीप एक युवक के नीचे गिरने की सूचना प्राप्त हुई। अपर उपनिरीक्षक हरीश बंगारी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। युवक गंभीर रूप से घायल होने के कारण चलने की स्थिति में नहीं था। टीम ने मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे स्ट्रेचर के माध्यम से दुर्गम पैदल मार्ग से सुरक्षित निकालकर एंबुलेंस तक पहुंचाया। इसके बाद घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ऊखीमठ भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।
घायल की पहचान अंजुल कुमार (23) पुत्र ओमपाल सिंह, निवासी जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। गौरतलब है कि हादसा ट्रॉली के भीतर नहीं, बल्कि ट्रॉली में चढ़ने से पहले उसके समीप स्थित सुरक्षा दीवार वाले हिस्से पर हुआ। घटना के बाद ट्रॉली स्थल पर पर्याप्त बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने यहां स्थायी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

  • Related Posts

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    रुद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अगस्त्यमुनि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पांच…

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका