तिलणी के आंगन में गूंजी किलकारियों की खुशी, गोदभराई से अन्नप्राशन तक हुआ आयोजन…

रुद्रप्रयाग। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र तिलणी शहरी में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन और धात्री महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरण के साथ महिलाओं एवं किशोरियों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा सरला खंडूरी ने की। महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रौशनी रौथाण भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। इस दौरान पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और दो नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। वहीं तीन धात्री महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गईं। 15 किशोरियों को डायरियां भी वितरित की गईं।
कार्यक्रम में अम्मा की रसोई के माध्यम से पौष्टिक एवं संतुलित आहार के महत्व पर भी चर्चा की गई। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई।
कार्यक्रम के दौरान स्पंदन केंद्र तिलणी की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। महिला मंगल दल की अध्यक्ष को भी प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
पूर्व प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा सरला खंडूरी ने कहा कि सरकार की ओर से महिलाओं के हित और कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद महिला तक पहुंचाना जरूरी है।
बाल विकास परियोजना अधिकारी शैली प्रजापति ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं एवं बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
गौरतलब है कि प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को माताओं, बच्चों और परिवारों के साथ संवाद तथा पोषण-जागरूकता के प्रभावी मंच के रूप में विकसित करना है।

  • Related Posts

    केदारनाथ हेली टिकट के नाम पर 5 लाख की ठगी, ऋषिकेश से दबोचा गया आरोपी,फर्जी बुकिंग का झांसा देकर श्रद्धालु से ऐंठी रकम।

    रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की हेली सेवा के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने ऋषिकेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर श्रद्धालु को हेली टिकट उपलब्ध…

    डेढ़ साल बाद भी अधूरा पड़ा सात किमी मोटर मार्ग, 12 गांवों को मिलनी थी सड़क सुविधा, निर्माण में देरी पर सूरज नेगी ने उठाए सवाल…

    रुद्रप्रयाग। विकासखंड ऊखीमठ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन घूतू-नागराज-सल्या-तुलंगा मोटर मार्ग का निर्माण निर्धारित समय बीतने के बावजूद पूरा नहीं हो पाया है। सड़क निर्माण में हो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तिलणी के आंगन में गूंजी किलकारियों की खुशी, गोदभराई से अन्नप्राशन तक हुआ आयोजन…

    तिलणी के आंगन में गूंजी किलकारियों की खुशी, गोदभराई से अन्नप्राशन तक हुआ आयोजन…

    केदारनाथ हेली टिकट के नाम पर 5 लाख की ठगी, ऋषिकेश से दबोचा गया आरोपी,फर्जी बुकिंग का झांसा देकर श्रद्धालु से ऐंठी रकम।

    केदारनाथ हेली टिकट के नाम पर 5 लाख की ठगी, ऋषिकेश से दबोचा गया आरोपी,फर्जी बुकिंग का झांसा देकर श्रद्धालु से ऐंठी रकम।

    डेढ़ साल बाद भी अधूरा पड़ा सात किमी मोटर मार्ग, 12 गांवों को मिलनी थी सड़क सुविधा, निर्माण में देरी पर सूरज नेगी ने उठाए सवाल…

    डेढ़ साल बाद भी अधूरा पड़ा सात किमी मोटर मार्ग, 12 गांवों को मिलनी थी सड़क सुविधा, निर्माण में देरी पर सूरज नेगी ने उठाए सवाल…

    सात साल बाद घर लौटा लापता पति, रुद्रप्रयाग पुलिस ने परिजनों से मिलाया..

    सात साल बाद घर लौटा लापता पति, रुद्रप्रयाग पुलिस ने परिजनों से मिलाया..

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..