चीरबासा में पहाड़ी से पत्थर गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत,केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबा आने से आवाजाही प्रभावित, रुक-रुककर गिर रहे पत्थर

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान यश पुत्र रोहताश यादव, निवासी एटा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात रेस्क्यू टीम ने बच्चे को पालकी के माध्यम से एमआरपी भैरव मंदिर (जंगलचट्टी) पहुंचाया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के अनुसार, चीरबासा क्षेत्र में देर शाम से रात तक मलबा और पत्थर गिरने के कारण पैदल मार्ग अवरुद्ध हो गया था। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेस्क्यू टीमों ने अभियान चलाया। अब तक करीब एक हजार यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जबकि कुछ यात्री अभी भी मार्ग में हैं। उन्हें सुरक्षित निकालने की कार्रवाई जारी है।

चीरबासा क्षेत्र में लगातार खतरा बना हुआ है। पहाड़ी से रुक-रुककर पत्थर गिरने के कारण क्षेत्र को बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। मौके पर रेस्क्यू टीमें लगातार तैनात हैं और यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। यात्रियों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और रेस्क्यू टीमों के निर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है।

दो दिन तक केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोके जाने के कारण फिलहाल मार्ग पर कुछ यात्री ही मौजूद थे। इनमें अधिकांश गौरीकुंड की ओर लौट रहे यात्री बताए गए हैं। रेस्क्यू टीमें यात्रियों को सुरक्षित निकालने में जुटी हुई हैं।

  • Related Posts

    तिलणी के आंगन में गूंजी किलकारियों की खुशी, गोदभराई से अन्नप्राशन तक हुआ आयोजन…

    रुद्रप्रयाग। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र तिलणी शहरी में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन…

    केदारनाथ हेली टिकट के नाम पर 5 लाख की ठगी, ऋषिकेश से दबोचा गया आरोपी,फर्जी बुकिंग का झांसा देकर श्रद्धालु से ऐंठी रकम।

    रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की हेली सेवा के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने ऋषिकेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर श्रद्धालु को हेली टिकट उपलब्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चीरबासा में पहाड़ी से पत्थर गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत,केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबा आने से आवाजाही प्रभावित, रुक-रुककर गिर रहे पत्थर

    चीरबासा में पहाड़ी से पत्थर गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत,केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबा आने से आवाजाही प्रभावित, रुक-रुककर गिर रहे पत्थर

    तिलणी के आंगन में गूंजी किलकारियों की खुशी, गोदभराई से अन्नप्राशन तक हुआ आयोजन…

    तिलणी के आंगन में गूंजी किलकारियों की खुशी, गोदभराई से अन्नप्राशन तक हुआ आयोजन…

    केदारनाथ हेली टिकट के नाम पर 5 लाख की ठगी, ऋषिकेश से दबोचा गया आरोपी,फर्जी बुकिंग का झांसा देकर श्रद्धालु से ऐंठी रकम।

    केदारनाथ हेली टिकट के नाम पर 5 लाख की ठगी, ऋषिकेश से दबोचा गया आरोपी,फर्जी बुकिंग का झांसा देकर श्रद्धालु से ऐंठी रकम।

    डेढ़ साल बाद भी अधूरा पड़ा सात किमी मोटर मार्ग, 12 गांवों को मिलनी थी सड़क सुविधा, निर्माण में देरी पर सूरज नेगी ने उठाए सवाल…

    डेढ़ साल बाद भी अधूरा पड़ा सात किमी मोटर मार्ग, 12 गांवों को मिलनी थी सड़क सुविधा, निर्माण में देरी पर सूरज नेगी ने उठाए सवाल…

    सात साल बाद घर लौटा लापता पति, रुद्रप्रयाग पुलिस ने परिजनों से मिलाया..

    सात साल बाद घर लौटा लापता पति, रुद्रप्रयाग पुलिस ने परिजनों से मिलाया..

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…