केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ रुद्रप्रयाग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गौरीकुंड पुलिस चौकी की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों के कब्जे से कुल 32 बोतल शराब बरामद की। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली सोनप्रयाग के अंतर्गत गौरीकुंड पुलिस चौकी की टीम ने यह कार्रवाई की।

पहले मामले में पुलिस ने नेपाली मूल के कमल देव थापा पुत्र मन बहादुर थापा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से मैकडॉवेल्स ब्रांड की 14 बोतल शराब बरामद हुई। वहीं, दूसरे मामले में चमोली निवासी लक्ष्मण सिंह पुत्र केदार सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से रॉयल स्टैग ब्रांड की 18 बोतल शराब मिली।

दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 32 बोतल शराब बरामद की है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

  • Related Posts

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    रुद्रप्रयाग। सेवा संकल्प अभियान के तहत दूरस्थ राजकीय इंटर कॉलेज खेड़ाखाल में एक दिवसीय व्यावसायिक परामर्श एवं रोजगार मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 83 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    रुद्रप्रयाग। ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की ओर से गुरुवार को रुद्रप्रयाग में प्रवासी पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. एसएस नेगी ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    चारधाम यात्रा में बढ़ती भीड़ पर आयुक्त अलर्ट, धामवार बनेगी क्राउड मैनेजमेंट की रणनीति।

    चारधाम यात्रा में बढ़ती भीड़ पर आयुक्त अलर्ट, धामवार बनेगी क्राउड मैनेजमेंट की रणनीति।

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…