वक्फ कानून में संशोधन से जरूरमंद को मिलेगा लाभ: महेंद्र भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड

वक्फ कानून में संशोधन से जरूरमंद को मिलेगा लाभ: महेंद्र भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड


(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।  रुद्रप्रयाग पहुँचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि वक्फ अधिनियम में संशोधन का मुख्य उद्देश्य वक्फ प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि पहले मनमाने तरीके से संपत्तियों का अधिग्रहण किया जाता था, जो कि अब नहीं होगा। साथ ही सभी लोगों की धार्मिक स्वतंत्रता भी बनी रहेगी। 

आपको बता दें कि रुद्रप्रयाग भाजपा कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आयोजित वक्फ बोर्ड सुधार जन जागरण अभियान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार सभी धर्म, संप्रदाय और लोगों को साथ लेकर देश और प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड अधिनियम में संशोधन किसी धर्म, व्यक्ति की भावनाओं को आहत करना नहीं है, बल्कि गरीब मुस्लिम समाज को लाभ पहुंचाना है। नये वक्फ संशोधन में मनमाने ढंग से किसी संपत्ति को वक्फ संपत्ति घोषित नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड अधिनियम में संशोधन से जरूतरमंद को उसका हक मिलेगा। 

इस मौके पर पशुपालन कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मोघा ने कहा वक्फ अधिनियम में संशोधन करना समय की मांग थी, जिसे केंद्र सरकार ने पूरा किया है। 

भाजपा जिलाध्यक्ष जिला भारत भूषण भट्ट ने सभी वक्ताओं का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं से अल्पसंख्यक समाज को जागरूक करने का आह्वान किया।

वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ रुद्रप्रयाग के अपर बाजार में वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत वक्फ बोर्ड के सदस्य अब्दुल रहीम के साथ-साथ अन्य मुस्लिम प्रबुद्ध जनों से जनसंपर्क संवाद भी किया।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह,अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मुकीम अहमद,पूर्व जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सकूर अहमद, वक्फ बोर्ड के जिला सदस्य अब्दुल रहीम, पूर्व जिला अध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल,दिनेश उनियाल, शकुंतला जगवान, सरला खंडूरी, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल,समीन उस्मानी, मुस्तकीन अहमद,अब्दुल रहमान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    केदारनाथ हेली टिकट के नाम पर ठगी, तीन दोषियों को 3-3 साल की सजा,फर्जी वेबसाइट बनाकर श्रद्धालुओं से ठगी, कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला।

    केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन अभियुक्तों को न्यायिक मजिस्ट्रेट उखीमठ श्री सन्तोष पच्छिमी की अदालत ने दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। अदालत ने…

    केदारनाथ धाम में बर्थडे पार्टी भारी पड़ी, पटाखे फोड़ने पर इंस्टाग्राम यूजर पर मुकदमा दर्ज

    रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में पटाखे जलाकर पवित्रता भंग करने के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए एक इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जनपद रुद्रप्रयाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *