यात्रामार्ग के पर पुलिस की चेकिंग निरंतर जारी। एक व्यक्ति से लगभग 15 कि.ग्रा. मटन को पकड़ा गया तथा पकड़े गये मांस का किया गया विनष्टीकरण

यात्रामार्ग  के पर पुलिस की चेकिंग निरंतर जारी। एक व्यक्ति से लगभग 15 कि.ग्रा. मटन  को पकड़ा गया तथा पकड़े गये मांस का किया गया विनष्टीकरण



(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।एसपी रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 01 व्यक्ति सुनील पाल पुत्र यश्वन्त सिंह निवासी बिजनौर (उत्तर-प्रदेश) हाल निवासी सीतापुर (सोनप्रयाग) के कब्जे से करीब 15 किग्रा मटन की बरामदगी की गयी। पूछताछ में इसने बताया कि यह पूर्व में मटन-चिकन की दुकान में काम करता था तथा इसके द्वारा यह मीट बांसवाड़ा से लायी गयी थी तथा उसके द्वारा यह मीट सोनप्रयाग स्थित होटलों में सप्लाई करनी थी। पुलिस द्वारा उक्त मीट मांस को जब्त कर एक गड्डे में इस मीट को डालकर व उसके ऊपर आवश्यकतानुसार फिनाइल इत्यादि डालकर इस मीट का विनष्टीकरण करने की कार्यवाही की गयी तथा तथा इस व्यक्ति का उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालान कर रुपये 5000 का जुर्माना वसूला गया। साथ ही इस व्यक्ति को सख्त हिदायत दी गयी कि इस प्रकार के कृत्य पुनः करने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

  • Related Posts

    बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर हुआ हादसा, एक महिला गंभीर घायल, त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा

    रुद्रप्रयाग, 19 जून। जखोली विकासखंड के बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार तीन…

    दो पेटियों से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,चौपड़ा बाजार में विशेष अभियान के दौरान पकड़ी गई 146 टेट्रा पैक शराब, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज…

    रुद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौपड़ा बाजार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *