संस्कृत महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया कॉमन हाल का लोकार्पण।

संस्कृत महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया कॉमन हाल का लोकार्पण।



(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।रुद्रप्रयाग संगम तट पर स्थित संस्कृत महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में जिला खनन न्यास निधि ₹ 13 लाख की लागत से निर्मित कॉमन हाल का लोकार्पण स्थानीय विधायक श्री भरत सिंह चौधरी के द्वारा किया गया। पूर्व में महाविद्यालय की और से विधायक भरत सिंह चौधरी से महाविद्यालय में छात्रों के लिए एक कॉमन हाल की मांग की गई थी। जिसके लिए विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा जिला खनन न्यास निधि से धन उपलब्ध कराया गया एव ग्रामीण निर्माण विभाग के माध्यम से महाविद्यालय में कॉमन हाल का निर्माण करवाया गया। कॉमन हाल का निर्माण पूर्ण होने पर उसका लोकार्पण कर महाविद्यालय को सुपुर्द किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शशि भूषण बमोला द्वारा विधायक भरत सिंह चौधरी एव सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। एव महाविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट से सभी को अवगत कराया। साथ ही विधायक भरत सिंह चौधरी से महाविद्यालय में फर्नीचर, एवं खेल सामग्री उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। वही कार्यक्रम में उपस्थित विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों अच्छी सुविधाएं मिले इसके लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है। उन्होंने कहा कि आज इस भाषा को संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता है। इस महाविद्यालय में शिक्षा से ले रहे सभी छात्रों को अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के साथ ही संस्कृत का प्रचार- प्रसार करना चाइये। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के अन्य देशों में तेजी से संस्कृत भाषा प्रभाव बढ़ रहा। अगर इस क्षेत्र में सही से अध्ययन  किया जाय तो इससे रोजगार के अवसर भी हमारे युवाओं को मिल सकता हैं।हमारा देश और प्रदेश संस्कृत के क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के बड़े केंद्र बन सकते है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में जो फर्नीचर की कमी है उसको पूरा किया जाएगा। और ई-लर्निंग तकनीक से भी आने वाले समय में संस्कृत महाविद्यालय को जोड़ा जाएगा। जिससे यहाँ शिक्षा लेने वाला हर बच्चा संस्कृत के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों को जान से और सीख सकें। इसके साथ ही महाविद्यालय में बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट सूची में स्थान पाने वाले छात्रों को विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कोटेश्वर महंत शिवानंद गिरी महाराज, रुद्रनाथ मंदिर के महंत धर्मानंद गिरी महाराज, सभासद सुरेंद्र रावत, प्रबंधक श्री ओम प्रकाश भट्ट, राहुल मेवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…