उदीयमान उन्नयन योजना के अंतर्गत बालिकाओं के ट्रायल का आयोजन,200 से अधिक प्रतिभागी शामिल

उदीयमान उन्नयन योजना के अंतर्गत बालिकाओं के ट्रायल का आयोजन,200 से अधिक प्रतिभागी शामिल



(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग। प्रदेश सरकार द्वारा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना वर्ष 2025-26 के लिए जनपद रुद्रप्रयाग में ट्रायल की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। योजना के तहत आज अगस्त्यमुनि स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपद स्तरीय बालिका वर्ग के ट्रायल आयोजित किए गए, जिनमें 8 से 14 वर्ष की आयु वर्ग की बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

     जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ट्रायल में जनपदभर से 200 से अधिक बालिकाओं ने भाग लिया। योजना के अंतर्गत चयनित उदीयमान खिलाड़ियों को प्रतिमाह ₹1500 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपनी खेल संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकें।उन्होंने बताया कि जनपद के तीनों विकासखंडों सहित नगर पालिका क्षेत्र में 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए भी ट्रायल की तिथियाँ निर्धारित कर दी गई हैं। इसके अंतर्गत 21 अप्रैल को बालिकाओं के तथा 22 अप्रैल को बालकों के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि  इस योजना से जनपद की प्रतिभाओं को न केवल मंच मिलेगा बल्कि भविष्य में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी प्राप्त होगा। क्रीड़ा अधिकारी ने सभी योग्य प्रतिभागियों से समय पर ट्रायल में भाग लेने की अपील की है।

  • Related Posts

    बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर हुआ हादसा, एक महिला गंभीर घायल, त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा

    रुद्रप्रयाग, 19 जून। जखोली विकासखंड के बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार तीन…

    दो पेटियों से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,चौपड़ा बाजार में विशेष अभियान के दौरान पकड़ी गई 146 टेट्रा पैक शराब, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज…

    रुद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौपड़ा बाजार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *