अगस्त्यमुनी में 11 से 14 अप्रैल तक चार दिवसीय पौराणिक बैसाखी मेला का होगा आयोजन,मेला श्री अगस्त्य मंदिर समिति के तत्वावधान में होगा आयोजित

अगस्त्यमुनी में 11 से 14 अप्रैल तक चार दिवसीय पौराणिक बैसाखी मेला का होगा आयोजन,मेला श्री अगस्त्य मंदिर समिति के तत्वावधान में होगा आयोजित



(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग। मंदाकिनी घाटी की हृदयस्थली अगस्त्यमुनी में 11 से 14 अप्रैल तक चार दिवसीय पौराणिक बैसाखी मेला का आयोजन होगा। बैशाखी मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष हर्षवर्धन बेंजवाल ने बताया कि यह मेला श्री अगस्त्य मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। मंदिर समिति के अधीन नाकोट, धान्यूं, बनियाड़ी, सौड़ी व चाका गदनूं की पंचगाई जनता द्वारा इसमें विशेष सहयोग किया जाएगा।


मेला कमेटी सचिव राजेश बेंजवाल ने कहा कि मेला का उद्घाटन 11 अप्रैल को जनपद के प्रभारी मंत्री सौरभबहुगुणा द्वारा किया जाएगा। 12 अप्रैल को केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल मुख्य अतिथि होंगी। 13 अप्रैल को रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी मुख्य अतिथि और 14 अप्रैल को ऐश्वर्या रावत मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगी। मेले में कांग्रेस नेता गोदियाल और पूर्व विधायक मनोज रावत को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

दस्तक पहाड़ न्यूज, अगस्त्यमुनी ।। मंदाकिनी घाटी की हृदयस्थली अगस्त्यमुनी में 11 से 14 अप्रैल तक चार दिवसीय पौराणिक बैसाखी मेला का आयोजन होगा। बैशाखी मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष हर्षवर्धन बेंजवाल ने बताया कि यह मेला श्री अगस्त्य मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। मंदिर समिति के अधीन नाकोट, धान्यूं, बनियाड़ी, सौड़ी व चाका गदनूं की पंचगाई जनता द्वारा इसमें विशेष सहयोग किया जाएगा।


बैसाखी मेला आयोजन समिति की आज विकासखंड सभागार में बैठक हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी, सभासद विक्की आनंद सजवान, उमा कैन्तूरा, रुचि रावत, कपूरी देवी, हिमांशु भट्ट, कमल राणा, सोनिया सजवान, मठाधीश पंडित योगेश बेंजवाल, पंचकोटी मंदिर समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, सचिव विपिन सिंह रावत, सुनील नेगी, विपिन नेगी, राजपाल सिंह रवत, रोहित रावत, दिनेश बेंजवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह नेगी, मोहन रौतेला, राजेश बेंजवाल, कुंवरलाल आर्य, बलवीर लाल, विक्रम नेगी, रमेश आर्य, दिगंबर गुसाई, बलदीप कंडारी, शेखर नौटियाल, विनीता रौतेला, आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बेटियों के जन्म से उच्च शिक्षा तक सरकार का सहारा, नन्दा गौरा योजना के आवेदन शुरू,बेटियों की उड़ान को मिलेगी नई पहचान…

    रुद्रप्रयाग । उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नन्दा गौरा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के…

    पुलिस की पुख्ता कार्रवाई से भाई की हत्या का हुआ पटाक्षेप,तत्कालीन कोतवाल मनोज नेगी की अगुवाई में हुई कार्रवाई का अदालत में मिला परिणाम, नितिन नेगी को उम्रकैद…

    रुद्रप्रयाग। भाई की हत्या के मामले में रुद्रप्रयाग पुलिस की मजबूत विवेचना और जुटाए गए साक्ष्यों का अदालत में असर दिखाई दिया है। 24 दिसंबर 2024 को हुई श्रीकांत नेगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *