श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की बजट बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 यात्रा व्यवस्थाओं के लिए एक सौ चौसठ करोड़ से अधिक का बजट हुआ पारित।

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की बजट बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 यात्रा व्यवस्थाओं के लिए एक सौ चौसठ करोड़ से अधिक का बजट हुआ पारित।



( Tehelka uk न्यूज)

• यात्री सुविधाओं के विकास हेतु बीकेटीसी सरकार को देगी 10 करोड़ की धनराशि 


देहरादून । श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बजट बैठक में वर्ष 2024-25 हेतु एक सौ चौसठ करोड़ पैंतालीस लाख तैतालीस हजार दो सौ बासठ रूपये का अनुमानित बजट पारित किया गया। आय के सापेक्ष  प्रस्तावित व्यय समान दिखाया गया है। 


केनाल रोड स्थित बीकेटीसी कार्यालय में अध्यक्ष अजेंद्र अजय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में श्री बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्तावित आय 860335962.34 (छयासी करोड़ तीन लाख पैंतीस हजार नौ बासठ रुपये चौतीस पैसे) तथा इतना ही व्यय प्रस्तावित है जबकि श्री केदारनाथ धाम हेतु 784207300.96 (अठहत्तर करोड़ बयालीस लाख सात हजार तीन सौ रूपये छयानबे पैसे) आय का बजट प्रस्तुत किया गया तथा  आय के सापेक्ष  बराबर व्यय दिखाया गया है।


बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बजट में यात्री सुविधाओं पर जोर दिया गया है। मंदिरों का रख -रखाव, जीर्णोद्धार सहित पूजा एवं भोग व्यवस्था,  विश्रामगृहों की साज -सज्जा, नवनिर्माण, ई-आफिसों की स्थापना, सदावर्त राशि, बदरीनाथ, केदारनाथ में अवस्थापना सुविधाओं, कार्यालय आवासों के निर्माण, प्रचार- प्रसार, कर्मचारियों के कल्याण, समिति द्वारा संचालित संस्कृत विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास आदि पर फोकस किया गया है।   

 

मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने बजट 2024-25 की प्रस्तावना रखते हुए बताया कि गत वर्ष बीकेटीसी को 92,36,29,294 ( बयानबे करोड़ छत्तीस लाख उनत्तीस हजार दो सौ चौरानबे रुपये की आय हुई, जिसके मुकाबले 75,78,05,803 ( पिछत्तर करोड़ अठत्तर लाख पांच हजार आठ सौ तीन) रूपये का व्यय हुआ।     बैठक बजट पर विस्तृत चर्चा के बाद सर्व सम्मति से पारित कर दिया गया। 


मंदिर समिति के धार्मिक सेवा संवर्ग सेवा नियमावली 2024 के तहत भर्ती प्रक्रिया एवं नियमानुसार वेदपाठी, पोतीत, पुजारी आदि पदों पर नियुक्ति के संबंध में  विचार-विमर्श हुआ। यात्राकाल में व्यवस्था/प्रबंधन/साफ-सफाई के दृष्टिगत अधिक कार्मिकों की तैनाती पर चर्चा हुई।

 

बैठक में मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्य महेंद्र शर्मा, वीरेंद्र असवाल, श्रीनिवास पोस्ती, राजपाल जड़धारी, पुष्कर जोशी, आशुतोष डिमरी, भास्कर डिमरी, नंदा देवी, कृपाराम सेमवाल, जयप्रकाश उनियाल, रणजीत सिंह राणा, विशेष कार्याधिकारी रमेश सिंह रावत, वरिष्ठ वित्त अधिकारी भरत चंद्र, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, एई गिरीश देवली एवं विपिन तिवारी, विधि अधिकारी एसएस बर्त्वाल, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल, लेखाकार भूपेंद्र रावत, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, अतुल डिमरी, दीपेंद्र रावत, अमित देवराड़ी आदि मौजूद रहे।


*यात्री सुविधाओं के विकास के लिए प्रदेश सरकार को दस करोड़ की धनराशि* 


बीकेटीसी की बजट बैठक में केदारनाथ व बदरीनाथ यात्रा मार्ग और धामों में विभिन्न यात्री सुविधाओं के विकास के लिए दस करोड़ की धनराशि प्रदेश सरकार को देने का निर्णय लिया गया। इस धनराशि के लिए रुद्रप्रयाग व चमोली के जिलाधिकारी शासन के माध्यम से बीकेटीसी को प्रस्ताव उपलब्ध कराएंगे।  


*श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद* 

 

बैठक में ध्वनिमत से अयोध्या श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव पारित हुआ। प्रस्ताव में कहा गया कि पांच सौ वर्षों के अनथक संघर्षों व तमाम लोगों के बलिदानों के परिणामस्वरूप यह ऐतिहासिक क्षण आया है।



 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश सरकार का भी बीकेटीसी बोर्ड ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


आगामी चारधाम यात्रा की वृहत्त तैयारियों के मार्गदर्शन हेतु  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश  सरकार का बीकेटीसी बोर्ड ने धन्यवाद ज्ञापित किया आशा व्यक्त की कि आगामी यात्रा वर्ष में तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा होगा।

  • Related Posts

    बेटियों के जन्म से उच्च शिक्षा तक सरकार का सहारा, नन्दा गौरा योजना के आवेदन शुरू,बेटियों की उड़ान को मिलेगी नई पहचान…

    रुद्रप्रयाग । उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नन्दा गौरा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के…

    राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में हॉर्टिकल्चर छात्रों ने उठाई आवाज,शिक्षकों की कमी के बीच दो अतिरिक्त प्राध्यापक पदों की मांग..

    रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में संचालित चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स हॉर्टिकल्चर पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की कमी का मामला उठाते हुए अतिरिक्त प्राध्यापक पद सृजित करने की मांग की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण