श्री केदारनाथ धाम में भगवान ईशानेश्वर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू हुआ

 श्री केदारनाथ धाम में भगवान ईशानेश्वर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू हुआ



 (तहलका यूके/रुद्रप्रयाग)

• श्रद्धालु कर सकेंगे भगवान ईशानेश्वर शिव के दर्शन

• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तथा मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने संकल्प लेकर  विधिवत प्राण प्रतिष्ठा  कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

श्री केदारनाथ धाम: 13 जून। श्री केदारनाथ भगवान के अराध्य गुरु भगवान ईशानेश्वर मंदिर का नव निर्माण पूरा होने के बाद आज प्राण प्रतिष्ठा  कार्यक्रम  श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में शुभारंभ हो गया है।

आज सोमवार को  बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय द्वारा  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से संकल्प लेकर  आचार्य विद्वानों द्वारा भगवान ईशानेश्वर मंदिर की प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा 15 जून बृहस्पतिवार को यज्ञ हवन के बाद विधिवत देव मूर्तियां  मंदिर में प्रतिष्ठापित हो जायेंगी , इसी के साथ श्री ईशानेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना तथा दर्शन शुरू हो जायेंगे।



श्री केदारनाथ धाम में उत्तर- पूर्व दिशा ईशान के दिगपाल  भगवान ईशानेश्वर को 11 वें रूद्र का अवतार माना जाता है। मान्यता है कि ईशानेश्वर भगवान समस्त वास्तु दोषों को दूर कर देते है तथा श्री केदारनाथ भगवान की पूजा-अर्चना भोग लगाने से पहले श्री ईशानेशवर भगवान की पूजा-अर्चना तथा भोग लगाया जाने की परंपरा है।

2013 की केदारनाथ आपदा में श्री ईशानेश्वर मंदिर पूरी तरह ध्वस्त  हो गया था। श्रद्धालुओं द्वारा लगातार श्री ईशानेश्वर मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग की जा रही थी।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने केदारनाथ यात्रा के दौरान  ईशानेश्वर मंदिर के पुनर्निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किये जाने की बात कही थी।

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने विगत वर्ष से ही मंदिर के पुनर्निर्माण हेतु दानी दाताओं से भी अपील की थी तथा आर्किलाजिकल सर्वे आफ इंडिया ने उत्तर- पूर्व अर्थात ईशान दिशा का सर्वेक्षण किया था। तत्पश्चात  डेढ़ करोड़ की लागत से  मुंबई महाराष्ट्र के एक दानीदाता  मनोज सोलंकी द्वारा भब्य ईशानेश्वर मंदिर का पुनर्निर्माण किया गया है तथा आज मंदिर की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हो गया।

इस अवसर पर श्री बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह बीकेटीसी सदस्य श्री निवास पोस्ती, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, दानीदाता मनोज सोलंकी तथा उनके पारिवारिक जन सहित धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला, पुजारी शिवलिंग  केदारनाथ सभा के  अध्यक्ष राजकुमार तिवारी,पूर्व अध्यक्ष विनोद शुक्ला, केशव तिवारी आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    केदारनाथ हेली टिकट के नाम पर ठगी, तीन दोषियों को 3-3 साल की सजा,फर्जी वेबसाइट बनाकर श्रद्धालुओं से ठगी, कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला।

    केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन अभियुक्तों को न्यायिक मजिस्ट्रेट उखीमठ श्री सन्तोष पच्छिमी की अदालत ने दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। अदालत ने…

    केदारनाथ धाम में बर्थडे पार्टी भारी पड़ी, पटाखे फोड़ने पर इंस्टाग्राम यूजर पर मुकदमा दर्ज

    रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में पटाखे जलाकर पवित्रता भंग करने के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए एक इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जनपद रुद्रप्रयाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *