रुद्रप्रयाग- मंदाकिनी नदी में फंसा युवक,एसडीआरएफ टीम की तत्परता से बची जान।*

रुद्रप्रयाग- मंदाकिनी नदी में फंसा युवक,एसडीआरएफ टीम की तत्परता से बची जान।* 



(तहलका यूके न्यूज  रुद्रप्रयाग)

आज दिनांक 23 जून 2022 को एसडीआरएफ टीम को थाना सोनप्रयाग से सूचना मिली कि मनकुटिया के पास नदी में एक व्यक्ति फंस गया है। एसडीआरएफ टीम की आवश्यता है।


उक्त व्यक्ति मनकुटिया के पास के जंगल में घूम रहा था। रास्ता भटक जाने के कारण वह मंदाकिनी नदी के किनारे चला गया। जिससे वह फंस गया।

 













उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। उक्त व्यक्ति पिछले 4 घंटे से नदी के दूसरे किनारे पर फंसा हुआ था। एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रोप रिवर रेस्क्यू कर उक्त व्यक्ति नाम कालूराम s/o अरविंद राम R/o राजस्थान उम्र 37 वर्ष को सकुशल बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। जिस पर उक्त व्यक्ति द्वारा एसडीआरएफ टीम का आभार व्यक्त किया गया।


एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी, निरीक्षक कर्ण सिंह, मुख्य आरक्षी आशीष डिमरी, आरक्षी सुभाष चंद्र, अरविंद सिंह, कुलदीप सिंह, जगदीश प्रसाद, पैरामेडिक्स अमृत रावत घटनास्थल पर शामिल रहे।

  • Related Posts

    बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर हुआ हादसा, एक महिला गंभीर घायल, त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा

    रुद्रप्रयाग, 19 जून। जखोली विकासखंड के बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार तीन…

    दो पेटियों से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,चौपड़ा बाजार में विशेष अभियान के दौरान पकड़ी गई 146 टेट्रा पैक शराब, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज…

    रुद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौपड़ा बाजार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *