रुद्रप्रयाग में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के चुनाव की अधिसूचना जारी, आचार संहिता लागू

रुद्रप्रयाग । राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखण्ड द्वारा जारी अधिसूचनाओं के क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित क्षेत्र पंचायतों के प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख एवं कनिष्ठ उप प्रमुख पदों पर सामान्य निर्वाचन-2025 कराए जाने की घोषणा की गई है। 07 अगस्त 2025 को जारी अधिसूचनाओं के अनुसार निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। निर्वाचन की घोषणा के साथ ही जनपद रुद्रप्रयाग की समस्त जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायतों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है, जो मतगणना सम्पन्न होने तक प्रभावी रहेगी।

क्षेत्र पंचायतों के प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख एवं कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के लिए नामांकन 11 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक किया जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच उसी दिन अपराह्न 3 बजे से कार्य समाप्ति तक की जाएगी। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 12 अगस्त है, जिसमें अभ्यर्थी पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 14 अगस्त को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक कराया जाएगा तथा मतदान समाप्ति के उपरांत उसी दिन मतगणना की जाएगी।

इसी प्रकार जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों हेतु भी निर्वाचन प्रक्रिया 11 अगस्त से आरंभ होगी। नामांकन की प्रक्रिया 11 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच उसी दिन अपराह्न 3 बजे से कार्य समाप्ति तक की जाएगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 12 अगस्त निर्धारित की गई है, जिसमें सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 14 अगस्त को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगा तथा मतगणना भी मतदान समाप्ति के बाद उसी दिन कराई जाएगी।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग में युवती का पीछा कर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज।

    रुद्रप्रयाग, 31 जुलाई। रुद्रप्रयाग में एक युवती का पीछा कर अश्लील टिप्पणियां और अभद्रता करने के मामले में कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा…

    रुद्रप्रयाग विधानसभा में यूकेडी का गांव-गांव जनसंपर्क अभियान तेज,भरत सिंह राणा ने सान्दर और भैंसगांव में लोगों से मांगा समर्थन।

    रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ एवं रुद्रप्रयाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *