अगले 48 घंटे (दो दिनों) तक केदारनाथ व मध्यमहेश्वर यात्रा पर रहेगी रोक।

ब्रेकिंग :लगातार हुई बारिश के चलते पैदल मार्ग के कई स्थानों पर टूटने और मलबा-पत्थर पत्थर गिरने की संभावनाओं के चलते श्रद्धालुओं व आम-जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा लिया गया है निर्णय।

रुद्रप्रयाग।जनपद रुद्रप्रयाग में लगातार हुई बारिश के कारण श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग खतरनाक हो चला है, वहीं मध्यमहेश्वर घाटी में भी अत्यधिक बारिश हुई है। पैदल मार्ग के कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त एवं पहाड़ी से मलबा-पत्थर गिरने की संभावना के चलते पैदल आवागमन करने वाले श्रद्धालुओं एवं आम जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन के स्तर से अगले 48 घंटे (दिनांक 7 व 8 अगस्त) के लिए केदारनाथ धाम यात्रा व मध्यमहेश्वर धाम यात्रा को स्थगित किया गया है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिवसों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस पर त्रियुगीनारायण के सीमांत विद्यालय में विद्यार्थियों को बड़ी सौगात, 125 ट्रैकसूट वितरित..

    रुद्रप्रयाग। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के सीमांत क्षेत्र त्रियुगीनारायण स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान…

    राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में हॉर्टिकल्चर छात्रों ने उठाई आवाज,शिक्षकों की कमी के बीच दो अतिरिक्त प्राध्यापक पदों की मांग..

    रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में संचालित चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स हॉर्टिकल्चर पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की कमी का मामला उठाते हुए अतिरिक्त प्राध्यापक पद सृजित करने की मांग की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *