बसुकेदार क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण मलवा आने से प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी

रुद्रप्रयाग।जनपद रुद्रप्रयाग में विगत रात्रि से हुई अतिवृष्टि के चलते तालजामण क्षेत्र में 4 से 5 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई। सौभाग्यवश इन मकानों में प्राकृतिक आपदा में कोई जनहानि नहीं हुई, घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने बिना देर किए प्रभावित परिवारों को नजदीकी प्राथमिक विद्यालय में सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया है। वहां रहने और खाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही पशुओं के लिए भी चारे की व्यवस्था की जा रही है, प्रभावितों की हरसंभव सहायता के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों सहित क्षेत्रीय पटवारियों की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए गए है कि चार डॉक्टरों सहित मेडिकल टीम को तुरन्त मौके के लिए रवाना किया जाए तथा ये टीम लोगों को जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगी और तीन दिनों तक घटना स्थल पर ही मौजूद रहेगी।

छेनागाढ़ में भी त्वरित रेस्क्यू अभियान शुरू

छेनागाढ़ क्षेत्र में 8 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने सूचना मिलते ही त्वरित निर्णय लेते हुए आपदा प्रबंधन की टीमें, एसडीआरएफ , डीडीआरएफ और स्थानीय प्रशासनिक बलों को मौके पर भेज दिया है। रेस्क्यू अभियान पूरी मुस्तैदी से चलाया जा रहा है।

इसी प्रकार, जखोली क्षेत्र में एक महिला के हताहत होने की सूचना प्राप्त होते ही क्षेत्र में राहत और बचाव दल को तत्काल रवाना कर दिया गया है।

यातायात और पशुधन के लिए भी सक्रिय हुआ प्रशासन

जिलाधिकारी द्वारा जनपद में बंद सड़कों को खोलने के लिए अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग (PWD) को तत्काल निर्देश जारी किए गए हैं, जिन स्थानों पर पशु मलबे में फंसे हुए हैं वहां पर जेसीबी शीघ्र पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए चारा एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    केदारनाथ हेली टिकट के नाम पर ठगी, तीन दोषियों को 3-3 साल की सजा,फर्जी वेबसाइट बनाकर श्रद्धालुओं से ठगी, कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला।

    केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन अभियुक्तों को न्यायिक मजिस्ट्रेट उखीमठ श्री सन्तोष पच्छिमी की अदालत ने दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। अदालत ने…

    केदारनाथ धाम में बर्थडे पार्टी भारी पड़ी, पटाखे फोड़ने पर इंस्टाग्राम यूजर पर मुकदमा दर्ज

    रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में पटाखे जलाकर पवित्रता भंग करने के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए एक इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जनपद रुद्रप्रयाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *