ब्लॉक व जिला पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण व प्रथम बैठक हेतु निर्धारित तिथियों में हुआ संशोधन

03 सितंबर को ब्लॉक व 05 सितंबर को जिला पंचायत प्रतिनिधि लेंगे शपथ

प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगत शासन ने किया तिथियों फेरबदल

रुद्रप्रयाग। प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगत प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2025 में नव निर्वाचित पंचायत पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण एवं पंचायतों के गठन व प्रथम बैठक हेतु पूर्व निर्धारित तिथियों में संशोधन किया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन में नव निर्वाचित पंचायत पदाधिकारियों के परिप्रेक्ष्य में पंचायतों के गठन, शपथ ग्रहण एवं पंचायतों हेतु समय-सारणी निर्गत की गई है। उन्होंने बताया कि कनिष्ठ उप प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख एवं प्रमुख पद हेतु शपथ ग्रहण के लिए अब 03 सितंबर, 2025 की तिथि निर्धारित की गई है। साथ ही प्रथम बैठक 04 सितंबर को आयोजित होगी। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य सहित उपाध्यक्ष व अध्यक्ष पद पर 05 सितंबर को शपथ ग्रहण जबकि प्रथम बैठक हेतु 06 सितंबर, 2025 की तिथियां निर्धारित की गई है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उपरोक्त तिथियों के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण एवं गठित पंचायतों की प्रथम बैठक आहूत कराए जाने हेतु शासन द्वारा निर्धारित सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण