केदारनाथ पैदल मार्ग पर दर्दनाक हादसा,शॉर्टकट रास्ते से खाई में गिरे दो युवक,एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल।

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। केदारनाथ पैदल मार्ग के पोल संख्या 337 से 340 के बीच शॉर्टकट रास्ते से नीचे उतरते समय दो श्रद्धालुओं का पैर फिसल गया, जिससे दोनों गहरी खाई में जा गिरे। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को दोपहर 1:23 बजे घटना की सूचना प्राप्त होते ही सेक्टर अधिकारी बड़ी लिनचोली, एसडीआरएफ, वाईएमएफ और पुलिस की टीमों को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान एसडीआरएफ ने घायल युवक को खाई से निकालकर एमआरपी छोटी लिनचोली पहुंचाया, जहां चिकित्सकीय जांच में उसके पैर में फ्रैक्चर पाया गया। घायल को आगे के उपचार के लिए कंडी के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीकुंड भेजा गया।
वहीं दूसरे युवक को वाईएमएफ और आपदा मित्रों की टीम ने रेस्क्यू कर एमआरपी भीमबली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को गौरीकुंड लाया जा रहा है, जिसके बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा जाएगा।
मृतक की पहचान प्रियांशु शुक्ला (27 वर्ष) पुत्र नरेंद्र शुक्ला निवासी फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जबकि घायल मोहित (27 वर्ष) पुत्र ओमवीर निवासी गोकुलपुरी, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली बताया गया है।
प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि केदारनाथ यात्रा के दौरान शॉर्टकट रास्तों का प्रयोग न करें और केवल निर्धारित सुरक्षित मार्गों का ही उपयोग करें।

  • Related Posts

    बसुकेदार मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार,बड़ा हादसा टला, तीनों युवक सुरक्षित..

    रुद्रप्रयाग। बसुकेदार क्षेत्र में मंगलवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी…

    एसपी नीहारिका तोमर ने किया ऊखीमठ कोतवाली का औचक निरीक्षण

    रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने मंगलवार को कोतवाली ऊखीमठ का आकस्मिक निरीक्षण कर कानून व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव और पुलिस कर्मियों के लिए चल रही सुविधाओं का जायजा लिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *