जखोली के छात्र रोहन ने पूरे देश में जनपद रुद्रप्रयाग का नाम किया रोशन,‘परीक्षा पर चर्चा’ में प्रधानमंत्री से किया सीधा संवाद

रुद्रप्रयाग.जनपद रुद्रप्रयाग के जखोली विकासखंड के पालाकुराली गांव के लिए यह गर्व का विषय बना, जब राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा 9 के छात्र रोहन सिंह राणा ने ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद किया। रुद्रप्रयाग जनपद से यह पहला अवसर है, जब किसी छात्र को इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिला। देशभर से भेजे गए वीडियो संदेशों में से रोहन का चयन किया गया। उन्हें यह जानकारी विज्ञान विषय के शिक्षक अश्विनी गौड़ द्वारा दी गई थी, जिसके बाद रोहन ने अपना वीडियो रिकॉर्ड कर भेजा। चयन की खबर मिलने के बाद विद्यालय और गांव में खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम के लिए रोहन पहली बार नई दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने छात्रों को परीक्षा को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की बात कही। भेंट स्वरूप रोहन ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड की पारंपरिक पहचान से जुड़े रिंगाल से बने हस्तशिल्प,अर्सा और बुखणा भी दिए। साथ ही शिक्षक अश्विनी गौड़ द्वारा लिखित पुस्तक भी भेंट की गई। रोहन ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों, विद्यालय प्रशासन और ग्रामवासियों को देते हुए उनके सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    रुद्रप्रयाग। वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का सोमवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए श्रीकोट स्थित बेस…

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    धारेश्वर महादेव मंदिर के सकलीकरण कार्यक्रम में शामिल होकर की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी क्षेत्र की समस्याएं रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (उक्रांद)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित