दूरस्थ बधाणीताल तक पहुँचा विकास,सौन्दर्यीकरण कार्यों की शुरुआत,पथ, रैलिंग और पर्यटक सुविधाएं विकसित,क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल….

रूद्रप्रयाग : जनपद के विकासखंड जखोली स्थित दूरस्थ पर्यटन स्थल बधाणीताल के सौन्दर्यीकरण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। बधाणीताल को पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा प्रथम चरण में 3 करोड़ 36 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से पर्यटकों के लिए पथ निर्माण, रैलिंग, गेस्ट हाउस सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पूर्व में की गई घोषणा को अब धरातल पर उतारा जा रहा है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि बधाणीताल के साथ-साथ बधाणी गांव से पांवाली कांठा बुग्याल तक अलग-अलग ट्रैक रूट विकसित किए जाएंगे, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण निर्माण विभाग की अधिशासी अभियंता मिनल गुलाटी ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत बधाणीताल के चारों ओर पथ निर्माण, रैलिंग, कैफे हाउस और ग्लास हाउस जैसे कार्य किए जाएंगे, जिन्हें 18 माह की अवधि में पूर्ण किया जाना है।

  • Related Posts

    केदारनाथ यात्रा से पहले पुलिस अलर्ट मोड में,संचार तंत्र मजबूत, ड्रोन और सीसीटीवी से होगी कड़ी निगरानी,हाईटेक सुरक्षा में होगी इस बार केदारनाथ यात्रा, 181 कैमरे, ड्रोन और पीए सिस्टम से यात्रियों की सुरक्षा पुख्ता..

    आगामी केदारनाथ धाम यात्रा को देखते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। धाम के कपाट खुलने में अब मात्र 19 दिन शेष…

    जयकण्डी में चौपाल से विकास की नींव,रात्रि प्रवास में बना भरोसे का माहौल,गांव की चौपाल में गूंजा विकास का एजेंडा,अजयबीर भंडारी ने दिया भरोसा..

    रुद्रप्रयाग जनपद के ग्राम सभा आशों जयकण्डी में जिला पंचायत सदस्य कंडारा वार्ड-11 अजयबीर सिंह भंडारी के रात्रि प्रवास कार्यक्रम के दौरान गांव के सर्वांगीण विकास को लेकर व्यापक चर्चा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *