जखोली ब्लॉक के लौंगा गांव में चोरी, मंदिर और 11 कमरों के तोड़े ताले।

रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लॉक के ग्राम सभा लौंगा के चोपड़धार तोक में चोरों ने एक बड़ी चोरी को अंजाम दिया। मां भगवती सिद्धधात्री दुर्गा मंदिर सहित गोदियाल परिवार के 11 कमरों के ताले तोड़कर चोर नकदी और चांदी के सामान ले उड़े।

जानकारी के अनुसार, सुबह पूजा के लिए मंदिर पहुंचे स्थानीय लोगों ने ताले टूटे देखे। दानपात्र से नगदी और चांदी के तीन छत्र चोरी हो चुके थे। साथ ही परिवार के घरों के 11 कमरों के ताले टूटे मिले और सामान अस्त-व्यस्त पाया गया।
अंकित गोदियाल, पुत्र जगदीश प्रसाद गोदियाल ने बताया कि परिवार के सदस्य विवाह समारोह में शामिल होने दिल्ली गए थे। इसी दौरान चोरों ने घटना को अंजाम दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2020 में भी ठीक इसी तरह मंदिर और इन्हीं घरों में चोरी हुई थी। तब पुलिस और प्रशासन को शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसका खामियाजा परिवार को दोबारा भुगतना पड़ा है।
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गांव में गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

  • Related Posts

    केदारनाथ हेली टिकट के नाम पर ठगी, तीन दोषियों को 3-3 साल की सजा,फर्जी वेबसाइट बनाकर श्रद्धालुओं से ठगी, कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला।

    केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन अभियुक्तों को न्यायिक मजिस्ट्रेट उखीमठ श्री सन्तोष पच्छिमी की अदालत ने दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। अदालत ने…

    केदारनाथ धाम में बर्थडे पार्टी भारी पड़ी, पटाखे फोड़ने पर इंस्टाग्राम यूजर पर मुकदमा दर्ज

    रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में पटाखे जलाकर पवित्रता भंग करने के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए एक इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जनपद रुद्रप्रयाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *