रूद्रप्रयाग स्थित ज्वैलर्स की दुकान मे हुई आभूषण चोरी के आरोप मे अभियुक्तगणो को हुई तीन-तीन वर्ष के कठोर कारावास की सजा

रुद्रप्रयाग। जनपद रूद्रप्रयाग के मैन बाजार स्थित एक सुनार / ज्वैलर्स की दुकान मे अभियुक्त साजिद व रूकसाना द्वारा ज्वैलरी खरीदने का बहाना बना कर दुकानदार का ध्यान भटकाते हुए अपनी बातो मे उलझा कर दुकान से सोने के आभूषण चोरी कर लिये गये। उक्त घटना दुकान की सी०सी०टी०वी० कैमरे की फुटेज मे कैद हो गयी। उक्त चोरी के सम्बन्ध मे दुकानदार द्वारा एक तहरीर थाना रूद्रप्रयाग मे लिखाई तथा पुलिस द्वारा विवेचना करते हुये अभियुक्तणो के विरूद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय मे प्रस्तुत किया। जहा मा० न्यायालय मे विचारण हुआ l
आज दिनांक 25.08.2025 को न्यायालय माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अशोक कुमार सैनी की अदालत ने फैसला सुनाया तथा अभियुक्त साजिद एवं रूकसाना को धारा 380 भारतीय दण्ड संहिता के अन्तर्गत दोषी पाते हुये तीन-तीन वर्ष का कठोर कारावास तथा दो-दो हजार रूपये के जुर्माने दण्डित किया गया जर्माना अदा ना करने पर प्रत्येक अभियुक्तगण तीन-तीन माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतेगे ।
तथा धारा 411 भारतीय दण्ड संहिता मे उपरोक्त दोनो अभियुक्तगणो को दोषी पाते हुये एक-एक वर्ष का कठोर कारावास तथा एक-एक हजार रूपये के जुर्माने से दण्डित किया गया। जुर्माना अदा ना करने पर प्रत्येक अभियुक्तगण एक-एक माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतेगे। राज्य सरकार की ओर से उक्त मामले मे प्रभावी पैरवी अभियोजन अधिकारी, प्रमोद चन्द्र आर्य द्वारा की गईl

  • Related Posts

    शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वाला युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    रुद्रप्रयाग । ग्राम कपणियां में शराब के नशे में हुड़दंग, गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू एक युवक को रुद्रप्रयाग पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी (चमोली)…

    रुद्रप्रयाग में युवती का पीछा कर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज।

    रुद्रप्रयाग, 31 जुलाई। रुद्रप्रयाग में एक युवती का पीछा कर अश्लील टिप्पणियां और अभद्रता करने के मामले में कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *