पेयजल योजना का विरोध, ग्रामीणो ने ठेकेदार को लौटाया वापस

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय की नजदीक ग्राम सभा नरकोटा मे आज प्रस्तावित पेयजल योजना को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीणों ने ठेकेदार को वापस लौटा दिया।
दरअसल ग्राम सभा नरकोटा के पेयजल श्रोत से नगर पालिका रुद्रप्रयाग नई पेयजल योजना निर्माण किया जा रहा है, जिसको नरकोटा के ग्रामीणों को विश्वास मे नही लिया, यहाँ तक ग्रामीणों इस बात कोई जानकारी तक नही थी। आज जब ठेकेदार लेबर लेकर पहुँचा तो ग्रामीणों ने उसे घेर लिया और जमकर आक्रोश जाहिर किया। ग्राम प्रधान नरकोटा बद्री प्रसाद ने आरोप लगाया की नगर पालिका द्वारा तानाशाही तरीके से पेयजल योजना प्रस्तावित की गयी, जिसका गाँव को किसी भी प्रकार की जानकारी नही थी। कहा की गाँव के पेयजल स्रोत से नई पेयजल योजना का निर्माण किसी भी कीमत पर नही हो सकता, इसका पुरजोर विरोध किया जायेगा। कहा यदि ऐसा हुआ को तो उग्र आंदोलन किया जायेगा।
इस मौके पर ग्राम प्रधान बद्री जोशी, भगवती प्रसाद, हरीश जोशी, विनोद भट्ट, संतोष भट्ट, प्रमोद भट्ट, विकास सिलौड़ी, सुनील जोशी, पूर्व प्रधान सुरेंद्र प्रसाद जोशी, कमलकिशोर जोशी, शेखर भट्ट, धीरज उनियाल, अमन जोशी, दीपक सिलौडी, गिरीश भट्ट, मोहित, सहित भारी संख्या ग्रामीणों मौजूद थे।

  • Related Posts

    केदारनाथ हेली टिकट के नाम पर ठगी, तीन दोषियों को 3-3 साल की सजा,फर्जी वेबसाइट बनाकर श्रद्धालुओं से ठगी, कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला।

    केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन अभियुक्तों को न्यायिक मजिस्ट्रेट उखीमठ श्री सन्तोष पच्छिमी की अदालत ने दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। अदालत ने…

    केदारनाथ धाम में बर्थडे पार्टी भारी पड़ी, पटाखे फोड़ने पर इंस्टाग्राम यूजर पर मुकदमा दर्ज

    रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में पटाखे जलाकर पवित्रता भंग करने के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए एक इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जनपद रुद्रप्रयाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *