तुंगेश्वर मंदिर समिति की छह माह की चंडिका दिवारा यात्रा शुरू,फलासी में देवी का गृह दिवारा अनुष्ठान उत्साह के साथ जारी।….

रुद्रप्रयाग। तुंगेश्वर मंदिर समिति की छह माह की चंडिका दिवारा यात्रा के तहत फलासी गांव में गृह दिवारा का पारंपरिक अनुष्ठान पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी है। देवी चंडिका का प्रतीक स्वरूप ब्रह्मा ठंगुरु गांव के घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों का कुशल-क्षेम पूछ रहा है, जिससे पूरा क्षेत्र धार्मिक माहौल में सराबोर हो गया है। आज देवी के फलासी गांव में दर्शन के दौरान महिलाएं भावुक दिखीं और गांव में जय चंडिका मां के जयकारे गूंजते रहे। ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था भी की।
आज देवी मोहन सिंह जगवान के आवास से दिवारा यात्रा आगे बढ़ी। समिति के अनुसार आने वाले दिनों में देवी स्थानीय तोकों में भ्रमण करेगी, जबकि जनवरी में उत्तर यात्रा (केदार यात्रा) शुरू होगी। पूजा-अर्चना आचार्य जगदंबा प्रसाद बेंजवाल द्वारा परंपरागत विधि से कराई जा रही है।

समिति अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह बर्तात्वाल ने बताया कि पंचकोटी के गांव पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण दिशाओं में दिवारा यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं। सचिव पूरण सिंह खत्री ने कहा कि सभी धार्मिक अनुष्ठान पौराणिक परंपराओं के अनुसार संपन्न हो रहे हैं। सह सचिव मगन सिंह नेगी के अनुसार एरवालो और बलद्यो को एक माह पूर्व से अभ्यास कराया जाता है, जो छह माह तक देवी के ब्रह्म निशान के साथ चलते हैं। आयोजन में समिति पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…