स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने की बैठक, मौके पर 6 मामलों का समाधान

रुद्रप्रयाग।जिलाधिकारी  प्रतीक जैन द्वारा बुधवार को जिला सभागार कक्ष में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों की शिकायतों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उनके परिजन उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य सेनानी परिवारों द्वारा उठाई जा रही समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान करना था।

बैठक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा कुल 10 अनुरोध पत्र (शिकायतें) जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। शेष 4 शिकायतें शासन स्तर से संबंधित थीं, जिन्हें जिलाधिकारी ने समाधान हेतु तत्काल शासन को अग्रेषित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हमारे राष्ट्र की अमूल्य विरासत हैं और उनका सम्मान करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सेनानियों द्वारा उठाई गई हर समस्या का समाधान किया जाएगा और इस तरह की बैठकों का आयोजन आगे भी समय-समय पर किया जाएगा, ताकि समस्याओं का त्वरित हल निकाला जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी न केवल देश की आज़ादी में योगदानकर्ता रहे हैं, बल्कि आज भी जनपद के विकास में अपने बहुमूल्य सुझावों से योगदान दे रहे हैं।

इस दौरान बैठक में अपर जिलाधिकारी  श्याम सिंह राणा, तहसीलदार रुद्रप्रयाग  प्रणव पांडेय, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी  अनुसूर्या बिष्ट, प्रभारी सीएम हेल्पलाइन  विनोद कुमार ,प्रधान सहायक न्यायिक विभाग मनोज केसिव सहित बड़ी संख्या में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…