पहाड़ में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस जरूरत है तो अपने हुन्नर को पहिचानने ओर सामने लाने की।

रिपोर्ट ;भूपेंद्र सिंह भण्डारी।

कौन कहता है कि उत्तराखंड के पहाड़ो में प्रतिभाओं की कमी है, कमी है तो केवल अपने दिल दिमाग को सही दिशा देने और सही जगह पर स्तेमाल करने की।

आपको बता दें कि उत्तराखण्ड के कुछ जुनूनी युवा अलग-अलग क्षेत्रों में ख़ामोशी से बड़े बड़े काम कर रहे हैं।जिनमे गीत, संगीत, बागवानी,खेती किसानी,खेल कूद,के अलावा अनेकों अभिनव प्रयोग भी कर रहे हैं।वो रोजगार के क्षेत्र हों,तकनीक हो या कला।उम्मीद और नाउम्मीदी के द्वन्द के बीच कुछ ऐसा हो जाता है कि उस पर हम सभी गौरवान्वित महसूस करते हैं।

आज हम आपको ऐसे ही एक युवा की पहल को बताने जा रहे हैं,जो कि गढ़वाल और कुमाऊं के दुसांद यानि मध्य क्षेत्र ग्वालदम के रहने वाले भरत परिहार है, जिन्होंने उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश की सीमा से जुडी एक सच्ची कहानी का आधार लेकर एक फीचर फिल्म बनाई है “भेड़िया धसान अर्थात भेड़ियों का बाड़ा” दरअसल यह बाड़ा कुछ समाज की विडंबनाओं को रेखांकित करता है तो कुछ सत्ता और व्यवस्थाओं की पोल भी खोलता।

पहाड़ से खाली हो चुके एक गाँव में एकाकी जीवन जी रहे एक पिता-बेटे और पोते के जीवन की मानवीय संवेदनाओं से जुडी यह कहानी कुछ झकझोरती भी है तो कुछ सवाल भी खड़े करती है। व्यवस्था का सार्वभौमिक भ्रष्टाचार एक कड़वी सच्चाई है तो समाज का भी एक अंधेरा पक्ष है जिसे फिल्म में बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। फिल्म के सभी कलाकारों ने अपने बेहद जीवंत अभिनय से और शानदार सिनेमेटोग्राफी ने इस पूरी कहानी को सार्थक किया है।अभी तक यह फिल्म भारत के सबसे प्रतिष्ठित ‘केरल फिल्म फेस्टिवल’ में दिखाई जा चुकी है और आगामी 14 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न शहर में शुरू होने वाले फिल्म फेस्टिवल में दिखाए जाने के लिए चयनित हुई है,यह भी एक बड़ी उपलब्धि है।
पहाड़ के युवा द्वारा बनाई गई इस फिल्म ओर इनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं देते हैं।और पहाड़ के भटके युवाओं को प्रेरणादायक भी है।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    रुद्रप्रयाग। वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का सोमवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए श्रीकोट स्थित बेस…

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    धारेश्वर महादेव मंदिर के सकलीकरण कार्यक्रम में शामिल होकर की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी क्षेत्र की समस्याएं रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (उक्रांद)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित