भीरी-ककोला मार्ग पर कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत; पुलिस और SDRF का रेस्क्यू जारी

रुद्रप्रयाग: जनपद के भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर 22/23 अप्रैल की मध्यरात्रि एक वाहन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। डायल 112 के माध्यम से मिली सूचना के अनुसार, भीरी से औरिंग की ओर जा रहा वाहन संख्या UK 13 TA 1991 अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

सूचना मिलते ही कोतवाली ऊखीमठ पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रात के अंधेरे व कठिन परिस्थितियों में संयुक्त रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान दो शवों को खाई से बाहर निकाल लिया गया है, जबकि तीसरे शव को निकालने की कार्रवाई जारी है।

रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी (कोतवाली ऊखीमठ) और उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पंवार (SDRF पोस्ट अगस्तमुनि) के नेतृत्व में चलाया गया।

पुलिस के अनुसार, वाहन में सवार तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। मृतकों की पहचान नवीन सिंह (30) निवासी ग्राम औरिंग, अंशुल (28) और अमित सिंह (35) निवासी ग्राम सुरसाल, जनपद रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस पर त्रियुगीनारायण के सीमांत विद्यालय में विद्यार्थियों को बड़ी सौगात, 125 ट्रैकसूट वितरित..

    रुद्रप्रयाग। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के सीमांत क्षेत्र त्रियुगीनारायण स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान…

    राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में हॉर्टिकल्चर छात्रों ने उठाई आवाज,शिक्षकों की कमी के बीच दो अतिरिक्त प्राध्यापक पदों की मांग..

    रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में संचालित चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स हॉर्टिकल्चर पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की कमी का मामला उठाते हुए अतिरिक्त प्राध्यापक पद सृजित करने की मांग की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *