केदारनाथ यात्रा मार्ग पर SDRF का हेल्थ चेकअप अभियान,लिनचोली में श्रद्धालुओं की निःशुल्क जांच, 24 घंटे मुस्तैद टीमें।

रुद्रप्रयाग।श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए SDRF द्वारा लिनचोली क्षेत्र में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के दिशानिर्देशों में चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत SDRF के प्रशिक्षित पैरामेडिक्स द्वारा यात्रा मार्ग से गुजर रहे श्रद्धालुओं का रक्तचाप, शुगर और ऑक्सीजन स्तर (SpO₂) की जांच की जा रही है। साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में होने वाली समस्याओं जैसे ऑक्सीजन की कमी, थकान, चक्कर आना और रक्तचाप में उतार-चढ़ाव के प्रति यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है।

SDRF टीम श्रद्धालुओं को सलाह दे रही है कि किसी भी प्रकार की अस्वस्थता या आपात स्थिति में वे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या राहत पोस्ट से संपर्क करें। साथ ही अन्य आपात सहायता सेवाओं की जानकारी भी साझा की जा रही है।

गौरतलब है कि केदारनाथ यात्रा मार्ग दुर्गम और उच्च हिमालयी क्षेत्र से होकर गुजरता है, जहां कम ऑक्सीजन, ठंड, खराब मौसम और लंबी पैदल दूरी के कारण यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बना रहता है। ऐसे में SDRF की टीमें 24 घंटे तैनात रहकर सहायता उपलब्ध करा रही हैं।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    रुद्रप्रयाग। वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का सोमवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए श्रीकोट स्थित बेस…

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    धारेश्वर महादेव मंदिर के सकलीकरण कार्यक्रम में शामिल होकर की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी क्षेत्र की समस्याएं रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (उक्रांद)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित