सीतापुर पार्किंग में हुई मारपीट की घटना के वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।

मारपीट की घटना में सम्मिलित 05 अभियुक्तों को किया गया है गिरफ्तार।

रुद्रप्रयाग।आज सोशल मीडिया प्लेटफार्म में एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें कि देखा जा सकता है कि, कतिपय लोग लठ्ठबाजी करते हुए एक दूसरे को मारने पर उतारू हो रखे हैं, इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस द्वारा सम्बन्धित घटनास्थल सीतापुर पार्किंग जाकर आवश्यक पूछताछ की गयी तो उक्त वीडियो आज दिन के लगभग 11 बजे का होना पाया गया। कतिपय यात्रियों व सोनप्रयाग पार्किंग के कर्मचारियों के मध्य किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जो कि मारपीट एवं लट्ठबाजी की हद तक जा पहुंचा। पुलिस द्वारा सीतापुर पार्किंग ठेकेदार सहित इस घटना में सम्मिलित रहे व्यक्तियों को थाने ले जाकर आवश्यक पूछताछ की गयी तथा पूछताछ में आये तथ्यों के आधार पर कोतवाली सोनप्रयाग पर मु0अ0सं0 30/2025 धारा 190/191 (1) भारतीय न्याय संहिता का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पंजीकृत अभियोग में प्रकाश में आये कुल 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*गिरफ्तार हुए अभियुक्तों का विवरण –*
1 दीपक चन्द्र पुत्र सुमन चन्द्र, निवासी ग्राम बष्टी, पो0 बष्टी, थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग, उम्र 23 वर्ष।
2 लक्ष्मण सिंह पुत्र ममराज सिंह, निवासी ग्राम दरमोला, पोस्ट माई की मण्डी, थाना व जनपद रुद्रप्रयाग, उम्र 32 वर्ष।
3 राजेन्द्र कोहली पुत्र स्व0 महावीर लाल, निवासी ग्राम बुड़ना, पोस्ट बुड़ना, थाना व जनपद रुद्रप्रयाग, उम्र 33 वर्ष।
4 सुदर्शन चन्द्र पुत्र देवेन्द्र लाल, निवासी ग्रम व पोस्ट बष्टी, थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग, उम्र 28 वर्ष।
5 दुर्गेश पुत्र धनन्जय, निवासी ग्राम बरतपुर, बष्टी, पोस्ट बष्टी, थाना अगस्त्यमुनि, जनपद  रुद्रप्रयाग, उम्र 21 वर्ष।

एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने इस घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि आज सीतापुर पार्किंग में यात्रियों व पार्किंग कर्मचारियों के मध्य हुए इस विवाद व मारपीट की घटना में पुलिस के स्तर से अभियोग पंजीकृत कर लिया है तथा पार्किंग ठेकेदार की भी जिम्मेदारी तय की गयी है कि उसके द्वारा अपने कर्मचारियों पर सही ढंग से नियंत्रण नहीं रखा गया। इस प्रकार के प्रकरणों में कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। यात्रा पर आये श्रद्धालुओं के साथ इस प्रकार का व्यवहार किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण