उत्तराखंड में आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले,प्रतीक जैन होंगे रुद्रप्रयाग के नए जिलाधिकारी।

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में एक बार फिर से आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले हुये हैं. देर शाम ट्रांसफर से जुड़ा आदेश जारी किया गया है. तबादला आदेश के अनुसार कई जिलों के डीएम भी बदले गये हैं. इन जिलों में पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चंपावत, उत्तरकाशी जिले शामिल हैं.

प्रतीक जैन को रुद्रप्रयाग का जिलाधिकारी बनाया गया है. मनीष कुमार को चंपावत की जिम्मेदारी दी गई है. प्रशांत कुमार आर्य को उत्तरकाशी का डीएम बनाया गया है. स्वाति भदौरिया को पौड़ी गढ़वाल का डीएम बनाया गया है.पौड़ी के डीएम की जिम्मेदारी देख रहे आशीष कुमार को यूकाडा का जिम्मेदारी दी गई है.

मुख्य सचिव से लेकर जिलाधिकारी और पीसीएस अधिकारियों तक की जिम्मेदारी में भी बदलाव हुआ है. पिछले लंबे समय से जलागम देख रहे मुख्य सचिव आनंद वर्धन से अब यह जिम्मेदारी हट गई है. इसी तरह कई सालों से पर्यटन की जिम्मेदारी देख रहे सचिन कुर्वे को भी अब हटा दिया गया है. उनकी जगह धीराज सिंह को बुलाया गया है. वे अब तक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी देख रहे थे.

पंकज पांडे से श्रम विभाग हटाया गया है. दिलीप जावलकर से सहकारिता की जिम्मेदारी वापस ली गई है. इसी तरह आर राजेश कुमार से भी सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है. पिछले लंबे समय से किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का इंतजार कर रहे युगल किशोर पंत को अब सिंचाई जैसे बड़े विभाग की जिम्मेदारी दे दी गई है. को सोनिका से निबंधक सहकारिता के साथ-साथ यूकाडा की जिम्मेदारी वापस ली गई है.

वही पीसीएस अधिकारियों की बात करें तो इसमें रामनजी शरण शर्मा को अल्मोड़ा का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है.शिव कुमार बरनवाल को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का सचिव बनाया गया है.

रजा अब्बास को अपन नगर आयुक्त देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है. फिंचाराम को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार बनाया गया है. प्यारे लाल शाह को कोटद्वार का नगर आयुक्त बनाया गया है. देवेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है.

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    रुद्रप्रयाग। वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का सोमवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए श्रीकोट स्थित बेस…

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    धारेश्वर महादेव मंदिर के सकलीकरण कार्यक्रम में शामिल होकर की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी क्षेत्र की समस्याएं रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (उक्रांद)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित