केदारनाथ यात्रा: हेलीकॉप्टर टिकट ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं से हेलीकॉप्टर टिकट दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुजरात निवासी सूर्यप्रकाश मिश्रा से करीब ₹1.91 लाख ऐंठने के मामले में रुद्रप्रयाग पुलिस ने बिहार और उड़ीसा से चार शातिरों को दबोच लिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि फेसबुक पर पवनहंस के नाम से फर्जी लिंक डालकर उनसे 32 टिकट बुकिंग का झांसा दिया गया। रकम जमा कराने के बाद न टिकट मिला, न ही कॉल रिसीव हुई। गुप्तकाशी थाने में मुकदमा दर्ज कर साइबर सैल व पुलिस टीम ने खातों और मोबाइल नंबरों की ट्रेल खंगाली।
लगभग दो माह की जांच के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को उड़ीसा और मास्टरमाइंड को बिहार से गिरफ्तार किया। इनके पास से 6 मोबाइल फोन, 18 संदिग्ध बैंक खाते, 1 एटीएम कार्ड बरामद हुए, जबकि ₹3 लाख की रकम फ्रीज की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में आकर्षण गुप्ता (बिहार), अनंत कुमार सिंह, सौभाग्य शेखर महंतो और दौलागोबिन्दा बाघा (उड़ीसा) शामिल हैं। सभी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
एसपी अक्षय कोंडे ने कहा कि पुलिस ने प्रोएक्टिव तरीके से काम करते हुए साइबर ठगों तक पहुंच बनाई। यात्रियों से अपील है कि टिकट बुकिंग केवल आईआरसीटीसी की अधिकृत वेबसाइट से ही करें।

  • Related Posts

    शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वाला युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    रुद्रप्रयाग । ग्राम कपणियां में शराब के नशे में हुड़दंग, गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू एक युवक को रुद्रप्रयाग पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी (चमोली)…

    रुद्रप्रयाग में युवती का पीछा कर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज।

    रुद्रप्रयाग, 31 जुलाई। रुद्रप्रयाग में एक युवती का पीछा कर अश्लील टिप्पणियां और अभद्रता करने के मामले में कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *