रुद्रप्रयाग: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रक, बाल बाल बची चालक की जान।

रुद्रप्रयाग। देर रात रुद्रप्रयाग–श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा टल गया। सोमवार रात करीब 10:38 बजे नरकोटा झिरमोली (क्रशर) के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरा।

वाहन संख्या यूके 13 सीए 6587 श्रीनगर से रुद्रप्रयाग की ओर आ रहा था। हादसे के वक्त ट्रक में केवल चालक ही सवार था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को खाई से बाहर निकाला गया।
108 एंबुलेंस की मदद से घायल चालक को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। समय रहते रेस्क्यू होने के कारण चालक की जान बच गई।

  • Related Posts

    शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वाला युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    रुद्रप्रयाग । ग्राम कपणियां में शराब के नशे में हुड़दंग, गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू एक युवक को रुद्रप्रयाग पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी (चमोली)…

    रुद्रप्रयाग में युवती का पीछा कर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज।

    रुद्रप्रयाग, 31 जुलाई। रुद्रप्रयाग में एक युवती का पीछा कर अश्लील टिप्पणियां और अभद्रता करने के मामले में कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *