सस्ते गल्ले की दुकानों पर नमक की मिलावट संबंधी अफवाहों की जांच हेतु प्रशासनिक टीम का औचक निरीक्षण

सोशल मीडिया अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील, जिला प्रशासन निरंतर सतर्क

रुद्रप्रयाग। प्रदेश में विगत कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में वितरित किए जा रहे नमक में मिलावट संबंधी वीडियो वायरल होने के उपरांत इसकी गंभीरता को देखते हुए गढ़वाल आयुक्त एवं जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के निर्देशों में आज दिनांक 04 सितम्बर 2025 को अगस्त्यमुनि क्षेत्र में सरकारी सस्ता गल्ला दुकानों पर औचक निरीक्षण किया गया। इस औचक निरीक्षण अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी याक्षी अरोड़ा के नेतृत्व में खाद्य विभाग एवं फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम ने अगस्त्यमुनि मार्केट एवं सिली मार्केट स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की पांच दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों में रखे नमक के पैकेटों की सैंपलिंग की गई, जिन्हें जांच के लिए देहरादून स्थित खाद्य प्रयोगशाला में प्रेषित कर दिया गया है।
निरीक्षण के दौरान दुकानों में अन्य खाद्यान्न सामग्रियों की उपलब्धता व गुणवत्ता का भी परीक्षण किया गया। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता या मानक विपरीत स्थिति पाई जाती है तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी याक्षी अरोड़ा ने कहा कि यह निरीक्षण एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है तथा जनता को आश्वस्त किया कि प्रशासन द्वारा वितरित की जाने वाली खाद्य सामग्री मानकों के अनुरूप ही होती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अपुष्ट सोशल मीडिया पोस्ट अथवा अफवाह के बहकावे में न आएं और प्रशासन द्वारा जारी की गई आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा को लेकर जिला स्तर पर निरंतर निगरानी की जा रही है तथा समय-समय पर औचक निरीक्षण व सैंपलिंग की कार्रवाई की जाती है, ताकि उपभोक्ताओं तक केवल शुद्ध व मानकानुसार खाद्य सामग्री ही पहुँच सके।
निरीक्षण टीम में फूड सेफ्टी अधिकारी मनोज सेमवाल एवं सप्लाई इंस्पेक्टर विजय सिंह सहित संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    रुद्रप्रयाग। सेवा संकल्प अभियान के तहत दूरस्थ राजकीय इंटर कॉलेज खेड़ाखाल में एक दिवसीय व्यावसायिक परामर्श एवं रोजगार मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 83 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    रुद्रप्रयाग। ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की ओर से गुरुवार को रुद्रप्रयाग में प्रवासी पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. एसएस नेगी ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    चारधाम यात्रा में बढ़ती भीड़ पर आयुक्त अलर्ट, धामवार बनेगी क्राउड मैनेजमेंट की रणनीति।

    चारधाम यात्रा में बढ़ती भीड़ पर आयुक्त अलर्ट, धामवार बनेगी क्राउड मैनेजमेंट की रणनीति।

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    भीमचूला आंगनबाड़ी केंद्र में सजा पोषण का रंग, गोद भराई से अन्नप्राशन तक हुए कार्यक्रम

    भीमचूला आंगनबाड़ी केंद्र में सजा पोषण का रंग, गोद भराई से अन्नप्राशन तक हुए कार्यक्रम